{"_id":"5cec14e2bdec220743639971","slug":"navin-patnaik-invites-pm-modi-in-his-sworn-in-ceremony-in-odisha","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवीन पटनायक ने शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी को भी आमंत्रित किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नवीन पटनायक ने शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी को भी आमंत्रित किया
Mon, 27 May 2019 10:18 PM IST
अमित मंडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Mon, 27 May 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Narendra modi- Naveen Patnaik
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित किया है। ओडिशा में हुए लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बीजद को कड़ी टक्कर दी थी, हालांकि वह बीजद की सत्ता को नहीं पलट सकी। भाजपा के तमाम दावों के बावजूद नवीन पटनायक अपना किला बचाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
पटनायक ने बुधवार को भुवनेश्वर में आयोजित होने वाले अपने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पटनायक बुधवार को सुबह 10:30 बजे लगातार पांचवीं बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। सूत्रों के अनुसार, ओडिशा में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री को आमंत्रित करने के लिए एक विशेष संदेश दिल्ली भेजा गया है।
विज्ञापन
राज्य में विभिन्न दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। हालांकि प्रधानमंत्री को भेजा गया निमंत्रण महत्वपूर्ण है क्योंकि पटनायक ने चुनाव प्रचार के दौरान मोदी को खुला निमंत्रण दिया था।
पटनायक ने बालासोर लोकसभा क्षेत्र के तहत बास्ता में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मोदी को अपने शपथ ग्रहण में आने को कहा था। इससे पहले मोदी ने एक जनसभा में घोषणा की थी कि वह राज्य में अगली भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए फिर ओडिशा आएंगे।
मोदी ने यह भी कहा था कि 23 मई को चुनाव परिणाम आने के बाद पटनायक सरकार सत्ता से बाहर हो जाएगी।
पटनायक ने जवाब में कहा था कि बीजद मतदान के तीसरे चरण के आखिर में विधानसभा में पहले ही बहुमत हासिल कर चुकी है। मैं उन्हें विनम्रतापूर्वक नई बीजद सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता हूं।
राज्य सरकार ने बुधवार को होने वाले समारोह के लिए उद्योगपतियों, महिला स्व-सहायता समूहों के सदस्यों और अन्य लोगों को भी आमंत्रित किया है।
पटनायक के शपथ ग्रहण समारोह में 5000 से ज्यादा लोग शामिल होंगे। इस बार पटनायक यहां प्रदर्शनी मैदान में शपथ लेंगे। इससे पहले चार बार उन्होंने राजभवन में शपथ ली है। राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल नई सरकार को शपथ दिलाएंगे।