{"_id":"62b86db5866b987ec30a7935","slug":"navi-mumbai-man-dies-in-bungalow-fire-after-saving-his-three-kids","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fire in Mumbai: तीन बच्चों को बचाने के बाद पिता की आग से मौत, जानें पूरा मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Fire in Mumbai: तीन बच्चों को बचाने के बाद पिता की आग से मौत, जानें पूरा मामला
Sun, 26 Jun 2022 08:01 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 26 Jun 2022 08:01 PM IST
सार
नवी मुंबई के पनवेल इलाके के अकुरली गांव स्थित एक बंगले में रविवार सुबह अचानक आग लगने का मामला सामने आया था। घटना की सूचना के बाद मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां और एक पानी का टैंकर पहुंचा था। काफी मशक्कत के बाद करीबन दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
लगी आग
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवी मुंबई के पनवेल इलाके में स्थित एक बंगले में रविवार सुबह आग लगने का मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग लगने की इस घटना में अपने तीन बच्चों को बचाने के बाद पिता की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि नवी मुंबई के पनवेल इलाके के अकुरली गांव स्थित एक बंगले में रविवार सुबह अचानक आग लगने का मामला सामने आया था। घटना की सूचना के बाद मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां और एक पानी का टैंकर पहुंचा था। काफी मशक्कत के बाद करीबन दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
इस दौरान बंगले के मालिक राजीव ठाकुर आग में फंसे अपने तीन बच्चों को बचाने में कामयाब हो गए। इसके बाद वे दोबारा अपने लैपटॉप, स्क्रिप्ट, दस्तावेज आदि इकट्ठा करने के लिए पहली मंजिल स्थित अपने बेडरूम में वापस गए और आग में फंस गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस कारण वे बुरी तरह झुलस गए थे। जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के समय उनकी पत्नी घर पर नहीं थी। उन्होंने बताया कि परिजनों के मुताबिक, राजीव ठाकुर अभिनेता थे।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के संबंध में दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज की गई है।