{"_id":"613913def84baa2c0b078fb3","slug":"naveen-patnaik-suspended-prashanta-kumar-jagdev-mla-from-chilika-assembly-constituency","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: नवीन पटनायक ने विधायक प्रशांत कुमार जगदेव को पार्टी से निलंबित किया, भाजपा नेता के साथ मारपीट का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा: नवीन पटनायक ने विधायक प्रशांत कुमार जगदेव को पार्टी से निलंबित किया, भाजपा नेता के साथ मारपीट का आरोप
Thu, 09 Sep 2021 01:19 AM IST
देव कश्यप
एएनआई, भुवनेश्वर
एएनआई, भुवनेश्वर
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 09 Sep 2021 01:19 AM IST
सार
खुर्दा जिले में एक स्थानीय भाजपा नेता को कथित रूप से पीटते हुए प्रशांत कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
नवीन पटनायक, मुख्यमंत्री, ओडिशा
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने बुधवार को चिलिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रशांत कुमार जगदेव को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
Biju Janata Dal (BJD) President Naveen Patnaik on Wednesday suspended Prashanta Kumar Jagdev, MLA from Chilika Assembly Constituency from the party with immediate effect. pic.twitter.com/BBhbxnnMLT
— ANI (@ANI) September 8, 2021विज्ञापन
खुर्दा जिले में एक स्थानीय भाजपा नेता को कथित रूप से पीटते हुए प्रशांत कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि बीजद अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उन्हें खुर्दा जिला योजना समिति के अध्यक्ष पद से भी हटा दिया है। बयान में कहा गया है कि चिलिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रशांत कुमार जगदेव को बीजू जनता दल से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
जगदेव द्वारा भाजपा के बालूगांव नगर अध्यक्ष निरंजन सेठी की कथित तौर पर पिटाई करने के कुछ घंटों बाद यह कार्रवाई की गई। पार्टी सूत्रों ने कहा कि यह घटना बालूगांव में तब हुई जब सेठी लाभार्थियों को वृद्धावस्था पेंशन और अन्य बकाया भुगतान में देरी के बारे में पूछताछ करने के लिए स्थानीय अधिसूचित क्षेत्र परिषद (एनएसी) कार्यालय गए थे। जब सेठी एनएसी कार्यालय से लौट रहे थे, तब जगदेव ने कथित तौर पर भाजपा नेता के साथ मारपीट की, जिसके बाद सेठी घायल हो गए।
भाजपा नेता सेठी ने दावा किया कि उन्हें उनके समर्थकों ने बचाया। बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीजद विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बालूगांव थाने के सामने धरना दिया था।