फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Naveen Patnaik resigns as Odisha chief minister after his BJD loses assembly elections news in hindi

Odisha: ओडिशा के मुख्यमंत्री पटनायक का इस्तीफा, विधानसभा चुनाव में BJD को मिली करारी हार; अब BJP बनाएगी सरकार

Wed, 05 Jun 2024 02:29 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 05 Jun 2024 02:29 PM IST
सार

Naveen Patnaik Resignation: नवीन पटनायक साल 2000 में पहली बार ओडिशा के मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद लगातार 24 वर्षों तक वे ओडिशा के सीएम के तौर पर कार्यरत रहें।

विज्ञापन
Naveen Patnaik resigns as Odisha chief minister after his BJD loses assembly elections news in hindi
नवीन पटनायक का इस्तीफा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव के नतीजों के साथ ओडिशा विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आ चुके हैं। विधानसभा चुनाव में नवीन पटनायक के नेतृत्व में बीजू जनता दल (बीजद) को हार का सामना करना पड़ा। बीजद के हार के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राज्यपाल रघुवर दास को अपना इस्तीफा सौंपा। इसी के साथ ओडिशा में बीजद के 24 साल का राज भी खत्म हो गया। अब भाजपा राज्य में अपनी सरकार बनाएगी।
विज्ञापन


ओडिशा विधानसभा की 147 सीटों में बीजद को केवल 51 सीटों पर ही जीत मिलीं। वहीं भाजपा ने 78 सीटों पर जीत हासिल की। इसके अलावा कांग्रेस को 14, निर्दलीय को तीन और सीपीएम को एक सीट पर जीत मिलीं। इसके अलावा ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों में से भाजपा ने 20 पर और कांग्रेस ने एक सीट पर जीत हासिल की। लोकसभा चुनाव 2024 में बीजद का खाता भी नहीं खोल पाई। 
विज्ञापन


पटनायक ने पार्टी के कार्यकर्ताओं का जताया आभार
मंगलवार को जारी रुझानों के बाद बीजद नेता नवीन पटनायक ने सोशल मीडिया पर बीजद के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "सभी विजेता उम्मीदवारों को शुभकामनाएं। मैं बीजू जनता दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रयास और योगदान का सम्मान करने के साथ उनका आभार व्यक्त करता हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
24 वर्षों तक सीएम के पद पर बने रहे पटनायक
बता दें कि नवीन पटनायक साल 2000 में पहली बार ओडिशा के मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद लगातार 24 वर्षों तक वे ओडिशा के सीएम के तौर पर कार्यरत रहें। सिक्किम के पवन कुमार चामलिंग के बाद नवीन पटनायक दूसरे ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो 24 वर्षों तक सीएम पद पर बने रहे हैं। ओडिशा के मुख्यमंत्री बनने से पहले वह बीजद के अध्यक्ष और केंद्रीय इस्पात और खनन मंत्री के पद पर भी काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed