फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Natwar Singh Demise Congress Ex Foreign Minister Death Updates news in Hindi

Natwar Singh Demise: पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का 93 साल की आयु में निधन, दिल्ली में अंतिम संस्कार आज

Sun, 11 Aug 2024 02:37 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 11 Aug 2024 02:37 AM IST
सार

पूर्व विदेश मंत्री के नटवर सिंह का लंबी बीमारी के बाद शनिवार रात निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सिंह का जन्म 1931 में राजस्थान के भरतपुर जिले में हुआ था। अंतिम संस्कार आज दिल्ली में होगा। नटवर दो बार लोकसभा सांसद और एक बार राज्यसभा के सदस्य भी रहे।

विज्ञापन
Natwar Singh Demise Congress Ex Foreign Minister Death Updates news in Hindi
नटवर सिंह (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

पूर्व विदेश मंत्री के नटवर सिंह का लंबी बीमारी के बाद शनिवार रात निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सिंह का जन्म 1931 में राजस्थान के भरतपुर जिले में हुआ था। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक नटवर सिंह ने दिल्ली के निकट गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका बेटा अस्पताल में है और कई अन्य परिवार के सदस्य उनके अंतिम संस्कार के लिए उनके गृह राज्य से दिल्ली आ रहे हैं। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार रविवार को दिल्ली में होगा।पूर्व कांग्रेस सांसद और राज्यसभा सदस्य रहे नटवर सिंह तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए-1 सरकार के दौरान 2004-05 की अवधि के लिए भारत के विदेश मंत्री थे।
विज्ञापन

 
कांग्रेस में शोक की लहर
वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने नटवर सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में पूर्व विदेश मंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह जी के निधन की खबर दुखद है। ईश्वर उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। सुरजेवाला ने नटवर सिंह की एक तस्वीर भी पोस्ट की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से हुए सम्मानित
सार्वजनिक जीवन में उल्लेखनीय योगदान के लिए 1984 में उन्हें देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान- पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। विदेश मंत्री बनने से पहले नटवर का बतौर नौकरशाह भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) में 31 वर्ष का कार्यकाल रहा। उन्होंने 1953 में भारतीय विदेश सेवा अधिकारी के रूप में सेवाएं देनी शुरू कीं और अमेरिका, चीन (पेइकिंग) और संयुक्त राष्ट्र समेत कई अहम जगहों पर पदस्थापित रहे। एक नजर उनके करियर के प्रमुख पड़ावों पर-
  • 1956-58 तक पेइकिंग में रहे।
  • 1961-66 तक न्यूयॉर्क में भारत के स्थायी मिशन में पदभार संभाला।
  • 1962-66 के बीच यूनिसेफ के कार्यकारी बोर्ड में भारत के प्रतिनिधि के रूप में सेवाएं दीं।
चार दशक से भी अधिक पहले जमैका के किंग्स्टन में 1975 में आयोजित राष्ट्रमंडल प्रमुखों की बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई की।
  • 1971-73: पोलैंड में भारत के राजदूत
  • 1973-77: यूके में भारत के उप उच्चायुक्त
  • 1977: जाम्बिया में भारत के उच्चायुक्त
  • 1980-82: पाकिस्तान में भारत के राजदूत
  • 1984: आठवीं लोकसभा के लिए निर्वाचित
  • 1985-86 केंद्रीय इस्पात, खान और कोयला राज्य मंत्री (इस्पात विभाग)
  • केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री (उर्वरक विभाग)
  • 1986-89: विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री
  • 1998: राजस्थान की भरतपुर लोकसभा सीट से 12वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित (दूसरा कार्यकाल)
  • 1998-99 और 1999-2000: लोक लेखा समिति के सदस्य
  • 1998-99: विदेश मामलों की समिति और इसकी उप-समिति-I के सदस्य
  • विदेश मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्य। 


राजनयिक के रूप में उल्लेखनीय रहा है करियर
31 साल के कार्यकाल में उन्होंने अमेरिका, पोलैंड, इंग्लैंड, पाकिस्तान,  चीन, जमैका व जाम्बिया सहित कई देशों में सेवाएं दीं। वह 1984 में विदेश सेवा से त्यागपत्र देने के बाद कांग्रेस में शामिल हो गए। दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद नटवर सिंह ने इंग्लैंड के कैंब्रिज विश्वविद्यालय से भी पढ़ाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed