फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nationwide cyber fraud gang busted, 104 fraudsters arrested from 16 states including UP, Delhi

Cyber Fraud: देशभर में फैले साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़, यूपी, दिल्ली समेत 16 राज्यों से 104 ठग गिरफ्तार

Wed, 25 Feb 2026 04:46 AM IST
लव गौर एजेंसी
एजेंसी Published by: लव गौर Updated Wed, 25 Feb 2026 04:46 AM IST
सार

Cyber Fraud:  तेलंगाना पुलिस ने देशभर में जाल बिछाकर नियोजित तरीके से ठगी की वारदात को अंजाम दे रहा थे गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यूपी-बिहार, उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा समेत 16 राज्यों से इस गिरोह के 104 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Nationwide cyber fraud gang busted, 104 fraudsters arrested from 16 states including UP, Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई

विस्तार

तेलंगाना पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ व्यापक कार्रवाई में एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो देशभर में जाल बिछाकर नियोजित तरीके से ठगी की वारदात को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने यूपी-बिहार, उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा समेत 16 राज्यों से इस गिरोह के 104 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने वालों में एक निजी बैंक का रिलेशनशिप मैनेजर, 17 अकाउंट एग्रीगेटर और 86 म्यूल (फर्जी) खाताधारक शामिल हैं।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि ये गिरफ्तारियां ऑपरेशन ऑक्टोपस के तहत की गईं। गिरफ्तार आरोपी देशभर में दर्ज साइबर धोखाधड़ी के 1,055 मामलों से जुड़े थे, जिनमें कुल लगभग 127 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई थी। हाल के दिनों में, निवेश घोटाला, ट्रेडिंग धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। ऐसे मामलों की पड़ताल के दौरान ठगों का पता चला।
विज्ञापन


32 विशेष टीमें की गई थीं गठित
हैदराबाद पुलिस आयुक्त वीसी सज्जनार ने बताया कि गिरोह का पता लगाने के लिए अनुभवी जांचकर्ताओं की 32 विशेष टीमें गठित की गईं और 10 दिनों के भीतर 16 राज्यों में एक अभियान चलाया गया। टीमों को महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, आंध्र प्रदेश, असम, मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और ओडिशा में स्थित साइबर अपराध के प्रमुख केंद्रों पर तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


72 घंटे में 54 एफआईआर: तीन करोड़ से अधिक की ठगी
मध्य प्रदेश की राजधानी में साइबर अपराधियों ने ऐसा जाल बिछाया कि महज 72 घंटों में एक दर्जन थानों में 54 साइबर फ्रॉड के मामले दर्ज हो गए। अब तक दर्ज प्रकरणों में जालसाज तीन करोड़ 10 लाख रुपए से अधिक की रकम उड़ा चुके हैं। कई मामलों में अभी भी अधिकारियों की अनुमति के बाद एफआईआर दर्ज होना बाकी है।


ये भी पढ़ें: UK: सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य से 3.50 लाख की साइबर ठगी, ईपीएफओ अधिकारी बनकर किया फोन; लिंक भेजकर उड़ा ली रकम

सबसे सनसनीखेज मामला 'डिजिटल अरेस्ट' का सामने आया है, जिसमें अहमद नगर कॉलोनी निवासी उर्मिला शुक्ला और उनके परिवार को मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने की धमकी देकर ऑनलाइन बंधक जैसा बना लिया गया। बदमाशों ने खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर ढाई महीने तक भय का माहौल बनाया और मोटी रकम ऐंठ ली। यह वारदात 1 दिसंबर 2025 की है, जिसका मामला अब दर्ज किया गया है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed