फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   national youth summit will organise on 7 and 8 september, President kovind will inaugurate

सात-आठ सितंबर को नेशनल यूथ समिट का आयोजन, राष्ट्रपति के संबोधन से होगी शुरुआत

Wed, 04 Sep 2019 05:30 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 04 Sep 2019 05:30 PM IST
विज्ञापन
national youth summit will organise on 7 and 8 september, President kovind will inaugurate
भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। - फोटो : amar ujala

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार सात सितंबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में नेशनल यूथ समिट को संबोधित करेंगे। उनके अलावा मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और युवा मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू भी इस कार्यक्रम में अपने विचार प्रकट करेंगे। इस समिट में दिल्ली के अलावा दस अन्य राज्यों के युवा भाग लेंगे। कार्यक्रम के जरिए युवाओं को उनके जीवन में एक दिशा प्रदान करने की कोशिश की जाती है, जिससे शिक्षा प्राप्त करने के बाद वे अपने साथ-साथ समाज को सकारात्मक सोच प्रदान कर सकें। कार्यक्रम का समापन रविवार आठ सितंबर को गाजियाबाद के एएलटी सेंटर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भाषण के साथ किया जाएगा।

विज्ञापन


पावन चिंतन धारा आश्रम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के बारे में बताते हुए संस्थान की पदाधिकारी डॉ. कविता अस्थाना ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने 11 सितंबर 1893 को शिकागो में अपना प्रसिद्ध भाषण दिया था। उसी की याद में संस्थान इस दिन को मनाता है। युवाओं को विशेण प्रशिक्षण देकर संस्था उन्हें गरीबों के बच्चों को लगातार प्रशिक्षित करने के लिए प्रेरित करती है। यह कार्य प्रसिद्ध ज्योतिषी पवन कुमार सिन्हा की प्रेरणा से आयोजित की जाती है।      

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed