{"_id":"5b5a59584f1c1b54208b554e","slug":"national-women-commission-said-confessions-of-churches-should-ban","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्चों में कन्फेशन प्रथा खत्म हो, पादरी महिलाओं से गुप्त बातें जानकर करते हैं शोषण: महिला आयोग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चर्चों में कन्फेशन प्रथा खत्म हो, पादरी महिलाओं से गुप्त बातें जानकर करते हैं शोषण: महिला आयोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 27 Jul 2018 04:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने महिलाओं को ब्लैकमेल कर रेप और यौन उत्पीड़न की घटनाओं को देखते हुए चर्चों में ‘कन्फेशन’ की प्रथा को खत्म किए जाने की सिफारिश की है। आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने कहा कि केरल के चर्चों में रेप और यौन उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं की एक केंद्रीय एजेंसी के जरिये सही तरीके से जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘पादरी महिलाओं से उनकी गुप्त बातों को बताने का दबाव बनाते हैं। हमारे सामने ऐसा एक मामला है। ऐसे ही कई और मामले होंगे।’ हाल ही में केरल के एक चर्च में चार पादरियों द्वारा एक महिला का रेप करने का मामला सामने आया था।
विज्ञापन