फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Updates 4th Oct Pravasi Bharatiya Divas Kolkata north east west south politics crime and other news

न्यूज डायरी: कोलकाता में 7 जनवरी से प्रवासी भारतीय सम्मेलन; क्वांटम-सिक्योर कम्युनिकेशन लिंक का सफल परीक्षण

Sun, 04 Oct 2026 03:26 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 04 Oct 2026 03:26 AM IST
विज्ञापन
National Updates 4th Oct Pravasi Bharatiya Divas Kolkata north east west south politics crime and other news
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

19वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का आयोजन अगले साल 7 से 9 जनवरी के बीच कोलकाता में होगा। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को इसकी घोषणा की। तीन दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, सम्मेलन का आयोजन मंत्रालय पश्चिम बंगाल सरकार के साथ साझेदारी में करेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्रदान करेंगी और समापन सत्र की अध्यक्षता करेंगी। सम्मेलन में ‘यूथ पीबीडी’ खंड भी होगा। इसमें दुनियाभर से भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्य, युवा प्रवासी नेता, उद्यमी, पेशेवर, शिक्षाविद और नवोन्मेषक समेत अन्य हितधारक शामिल होंगे। प्रवासी भारतीय दिवस महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटने की स्मृति में हर वर्ष मनाया जाता है। गांधी 9 जनवरी 1915 को भारत लौटे थे।

विज्ञापन

क्वांटम-सिक्योर कम्युनिकेशन लिंक का सफल परीक्षण

भारत ने क्वांटम-सुरक्षित संचार नेटवर्क की दिशा में एक बड़ी ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। देश में पहली बार 5.56 किलोमीटर की दूरी पर 'फ्री-स्पेस' क्वांटम की डिस्ट्रीब्यूशन लिंक का सफल प्रदर्शन किया गया है। क्वांटम-सुरक्षित संचार नेटवर्क एक ऐसी अत्याधुनिक और भविष्य की सुरक्षा प्रणाली है, जिसे हैक करना या इसमें से डाटा चोरी करना पूरी तरह से असंभव माना जाता है। यह फील्ड ट्रायल 27-28 सितंबर की रात को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। परीक्षण एक भारतीय क्वांटम टेक स्टार्टअप क्यूएन-यू लैब्स, व भास्कराचार्य नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्पेस एप्लीकेशंस एंड जियो-इंफॉर्मेटिक्स और आईआईटी गांधीनगर के संयुक्त सहयोग से किया गया। आमतौर पर क्वांटम संचार के लिए जमीन के नीचे बिछी फाइबर-ऑप्टिक केबल की जरूरत होती है। लेकिन इस परीक्षण में 'फ्री-स्पेस' (खुली हवा) तकनीक का उपयोग किया गया। 

विज्ञापन

कर्नाटक में सीएम से अविवाहित पुरुषों के लिए दुल्हन योजना की मांग

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार से शनिवार को एक किसान ने अनोखी अपील की। किसान ने अविवाहित पुरुषों, खासकर किसानों के लिए दुल्हन ढूंढने की योजना बनाने का आग्रह किया। किसान ने बताया कि 35 से 40 साल के कई पुरुष अभी भी अविवाहित हैं। ये लोग जीवन से हताश होकर आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए कुछ किया जाना चाहिए। किसान ने बताया कि इन पुरुषों ने घर और जमीन बनाई है, लेकिन कोई अपनी बेटी की शादी उनसे नहीं करना चाहता। माता-पिता किसानों के परिवारों को बेटियां देने में झिझकते हैं। किसान ने कहा कि यह समस्या पूरे कर्नाटक में लाखों युवाओं की है। मुख्यमंत्री ने किसान की यह बात सुनकर हंस दिया।

विज्ञापन

गुवाहाटी नाइटक्लब में महिला से मारपीट, कपड़े फाड़ने का आरोप

असम के गुवाहाटी के खानापारा के नाइटक्लब में महिला से मारपीट और उसके कपड़े फाड़ने का मामला सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने शनिवार को क्लब के मैनेजर और इवेंट मैनेजर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना शुक्रवार तड़के करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है। आरोप है कि क्लब में महिला और बाउंसरों के बीच विवाद के बाद उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन

रूस 70,000 कुशल भारतीय कामगारों को देगा रोजगार: विदेश मंत्री जयशंकर ने संसदीय सलाहकार समिति को दी जानकारी

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को रूस के साथ भारत के बहुआयामी संबंधों पर संसदीय सलाहकार समिति को जानकारी दी। उन्होंने दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और ऊर्जा सहयोग को बढ़ाने की साझा इच्छा पर जोर दिया। भारत-रूस संबंधों पर हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए जयशंकर ने सदस्यों को यूक्रेन संकट पर नई दिल्ली के रुख और शांतिपूर्ण समाधान में योगदान देने के लिए हाल की राजनयिक कोशिशों के बारे में भी बताया। बैठक की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि विदेश मंत्री ने समिति को यह भी बताया कि रूस इस साल लगभग 70,000 कुशल भारतीय कामगारों को काम पर रखने के लिए सहमत हो गया है। ये काम निर्माण व लॉजिस्टिक्स के क्षेत्रों से संबंधित होंगे। दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंधों पर चर्चा करते हुए जयशंकर ने कहा कि संतुलित तरीके से द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने की साझा इच्छा है। इसमें रूस को भारत से सात क्षेत्रों ऑटो, फार्मा, खाद्य पदार्थ, समुद्री उत्पाद, इंजीनियरिंग सामान, रसायन और टेक्सटाइल में निर्यात बढ़ाना शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed