फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Updates 30th July Parliament BJP Congress sawan shiva North East West South India Politics Crime news

News Updates: मणिपुर में अवैध हथियार नेटवर्क पर सुरक्षा बलों की कार्रवाई, दो महिलाएं गिरफ्तार; ग्रेनेड बरामद

Thu, 30 Jul 2026 11:09 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 30 Jul 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
National Updates 30th July Parliament BJP Congress sawan shiva North East West South India Politics Crime news
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में महिला सह-प्रशिक्षणार्थी के यौन उत्पीड़न के मामले में बुधवार को ट्रेनी आईपीएस अधिकारी एम. उदय कृष्ण रेड्डी (33) को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में रहने वाला उदय दिसंबर 2025 से सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (एसवीपीएनपीए) में प्रशिक्षण ले रहा था। पुलिस के अनुसार दोनों की मुलाकात 2025 के बीच में सोशल मीडिया के जरिये हुई थी। इसके बाद दोनों रिश्ते में आए, लेकिन महिला ने रिश्ता तोड़कर दूसरी जगह शादी कर ली। इसके बाद आरोपी ने उसे परेशान करने लगा।
विज्ञापन


आईआईटी खड़गपुर में प्रोफेसर ने जान दी
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) से फिर बुरी खबर सामने आई है। खड़गपुर के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) परिसर में  विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के सहायक प्रोफेसर दीपक रेड्डी पुल्लागुरम (36) का शव उनके सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पांच साल में 70 छात्रों व स्टाफ ने दी जान: ग्लोबल आईआईटी एलुमनाई सपोर्ट ग्रुप की रिपोर्ट के अनुसार आईआईटी संस्थानों में आत्महत्या के मामलों में चिंताजनक वृद्धि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार 5 वर्षों में लगभग 70 छात्रों और स्टाफ ने अपनी जान गंवाई है। इनमें हालिया महीनों व वर्षों में आईआईटी कानपुर और आईआईटी गुवाहाटी सबसे ज्यादा प्रभावित रहे हैं।
विज्ञापन


 

12 अगस्त का पूर्ण सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा 
करीब दो हफ्ते बाद- 12 अगस्त 2026 को दुनिया एक बेहद दुर्लभ और रोमांचक खगोलीय घटना की साक्षी बनेगी, जब चंद्रमा कुछ समय के लिए सूर्य को पूरी तरह ढक देगा और दिन के उजाले में अचानक अंधेरा छा जाएगा। हालांकि भारत के लोगों को इस पूर्ण सूर्यग्रहण का प्रत्यक्ष दर्शन नहीं हो सकेगा, क्योंकि उस समय देश में रात होगी और सूर्य क्षितिज के नीचे रहेगा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और अन्य अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसियों की जानकारी के अनुसार, 12 अगस्त का पूर्ण सूर्यग्रहण इस वर्ष की सबसे महत्वपूर्ण खगोलीय घटनाओं में से एक माना जा रहा है। यह ग्रहण मुख्य रूप से ग्रीनलैंड, आइसलैंड, उत्तरी रूस, स्पेन, अटलांटिक महासागर व पुर्तगाल के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा, जबकि उत्तरी अमेरिका, कनाडा, यूरोप और उत्तर-पश्चिमी अफ्रीका के कई क्षेत्रों में आंशिक सूर्यग्रहण देखा जा सकेगा।
विज्ञापन

मणिपुर में हथियार बेचने के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार
मणिपुर के इम्फाल ईस्ट जिले में सुरक्षा बलों ने हथियार और विस्फोटक बेचने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों महिलाओं को बुधवार को एंड्रो थाना क्षेत्र के शांता बाजार से पकड़ा गया। उनके पास से एक हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ, जिसे वे कथित तौर पर एक खरीदार को बेचने लाई थीं। पुलिस का कहना है कि दोनों अवैध रूप से हथियारों और विस्फोटकों की खरीद, ढुलाई और बिक्री में शामिल थीं। इसी दिन पोरोमपट थाना क्षेत्र के खुराई हेकह्रुमाखोंग से प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (नोंगद्रेनखोम्बा) की एक महिला कैडर को भी गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, बिष्णुपुर जिले के लेइमापोकपाम से एक युवक को कथित रंगदारी वसूली के आरोप में पकड़ा गया। उसके पास से तीन रसीद बुक और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए।

विज्ञापन

नागालैंड में भूस्खलन का कहर, दो भाइयों की मौत
नागालैंड के मोकोकचुंग जिले में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में दो किशोर भाइयों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस के अनुसार, यह हादसा बुधवार तड़के अपर पेनली वार्ड में हुआ, जब लगातार बारिश के बाद उनके किराए के घर के ऊपर बनी रिटेनिंग वॉल ढह गई और मलबा घर पर आ गिरा। SDRF, पुलिस, जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों की संयुक्त टीम ने मलबे से 19 वर्षीय मुवालोंग संगतम और 16 वर्षीय थ्रिडिबा संगतम के शव निकाले। उनकी मां को कमर तक कीचड़ में फंसी हालत में सुरक्षित बाहर निकाला गया। दोनों भाई क्वीन मैरी हायर सेकेंडरी स्कूल, मोकोकचुंग के छात्र थे। परिवार गर्मी की छुट्टियों के बाद 28 जुलाई को स्कूल खुलने पर कुछ दिन पहले ही तुएनसांग जिले के अलीसोपुर गांव से मोकोकचुंग लौटा था।

कोलकाता में रेस लगा रहीं दो बसों के बीच फंसा स्कूटर सवार, मौत
कोलकाता के बेहाला इलाके में गुरुवार सुबह कथित तौर पर यात्रियों को बिठाने की होड़ में रेस लगा रही दो निजी बसों के बीच फंसने से एक स्कूटर सवार की मौत हो गई। हादसा सुबह शिमुलतला मार्केट के पास हुआ। पुलिस के अनुसार, एस्प्लेनेड-डायमंड हार्बर रूट की एक बस ने स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। हादसे के बाद दोनों बस चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि यात्रियों को लेकर बस चालकों की लापरवाही इलाके में आम बात है। लोगों ने पैदल यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था और अतिक्रमण हटाने की मांग भी उठाई।

फर्जी निवेश घोटाले का आरोपी फिजी से भारत लाया गया, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई
कथित बड़े निवेश घोटाले में वांछित आरोपी राहुल शामराव कलोखे को फिजी से भारत निर्वासित कर लाया गया है। सीबीआई ने विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और महाराष्ट्र पुलिस के साथ मिलकर यह कार्रवाई की। सीबीआई के अनुसार, राहुल कलोखे पर लोगों को अधिक और सुनिश्चित मुनाफे का झांसा देकर निवेश करवाने और रकम का निजी लाभ के लिए दुरुपयोग करने का आरोप है। मामले के बाद वह फरार हो गया था। महाराष्ट्र पुलिस के अनुरोध पर सीबीआई ने इंटरपोल से रेड नोटिस जारी कराया, जिसके आधार पर फिजी में उसकी गिरफ्तारी हुई। सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद उसे 30 जुलाई को भारत लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed