फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Updates 27 Sept Karnataka MP Betul Rambaran English channel north east west south polity crime news

न्यूज डायरी: कर्नाटक के सीएम बोले- 12 विधायकों की दो शादियां; एमपी के दिव्यांग रामबरन ने फतह किया इंग्लिश चैनल

Sun, 27 Sep 2026 03:47 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 27 Sep 2026 03:47 AM IST
विज्ञापन
National Updates 27 Sept Karnataka MP Betul Rambaran English channel north east west south polity crime news
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने दावा किया है कि राज्य के एक दर्जन विधायकों ने दो शादियां की हैं। उन्होंने कहा कि वह नाम भी गिना सकते हैं। व्यक्तिगत टिप्पणी के बाद विवाद खड़ा हो गया है। हालांकि, डीके ने यह बात बंगलूरू के विकास का उल्लेख करते हुए कही। शिवकुमार ने कहा, बंगलूरु का आकर्षण ऐसा है कि जो भी यहां आता है, वह कभी वापस नहीं जाता। इस पर बीजेपी विधायक एस. सुरेश कुमार ने कड़ा विरोध जताते हुए सीएम से विधायकों के नाम सार्वजनिक करने की मांग की।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के दिव्यांग रामबरन ने फतह किया इंग्लिश चैनल
अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग तैराक रामबरन पाल ने इंग्लिश चैनल पार कर इतिहास रच दिया। उन्होंने इंग्लैंड के डोवर से फ्रांस तक 42 किलोमीटर से अधिक का समुद्री सफर 21 घंटे 20 मिनट में पूरा किया। रामबरन की हिम्मत के आगे न तो शारीरिक अक्षमता आड़े आई न ही समुद्र के 15 डिग्री से कम तापमान वाला ठंडा पानी। रामबरन ने इंग्लिश चैनल को पार करने का अभियान 24 सितंबर को सुबह 8 बजकर 58 मिनट पर इंग्लैंड के डोवर तट से शुरू किया। 25 सितंबर की सुबह 6 बजकर 18 मिनट पर फ्रांस के तट पर पहुंचे और तिरंगा लहरा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed