{"_id":"5bd88046bdec2269a00ad042","slug":"national-unity-race-in-delhi-on-the-inauguration-of-statue-of-unity","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के उद्घाटन अवसर पर दिल्ली में होगी राष्ट्रीय एकता दौड़, भाजपा नेता लेंगे भाग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के उद्घाटन अवसर पर दिल्ली में होगी राष्ट्रीय एकता दौड़, भाजपा नेता लेंगे भाग
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 30 Oct 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
सरदार वल्लभभाई पटेल
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार 31 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरदार पटेल की मूर्ति स्टेचू ऑफ यूनिटी को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर लोगों में जागृति लाने के लिए एक दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आम जनता के साथ बीजेपी के कई शीर्ष नेता भी भाग लेंगे।
दिल्ली भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलजीत चहल ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार सुबह साढ़े सात बजे से यह दौड़ शुरू होगी। इसमें दिल्लीवासियों के साथ-साथ भाजपा के कई बड़े नेता भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल महरौली में, राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव नई दिल्ली जिला में और केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद और मनोज तिवारी उत्तर-पूर्व जिले में दौड़ में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
भाजपा के द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन और इस अवसर पर स्टेचू ऑफ यूनिटी के लोकार्पण को एक राष्ट्रीय समारोह के रूप में मनाए जाने की कोशिश हो रही है। स्टेचू ऑफ यूनिटी को दुनिया की अब तक की सबसे ऊंची मूर्ति बताया जा रहा है। यह अभी की सबसे ऊंची मूर्ति स्टेचू ऑफ लिबर्टी से भी दोगुनी ऊंची होगी।
वहीं भाजपा की इस दौड़ को विपक्ष ने वोट बटोरने की नाकामयाब कोशिश बताया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने कहा कि आरएसएस और भाजपा के पास कोई आजादी का अपना नायक नहीं है। यही कारण है कि वह कभी आंबेडकर तो कभी लाल बहादुर शास्त्री के नाम की सियासत करती है, लेकिन उसकी इस कोशिश के बाद भी उसे 2019 के आम चुनाव में जीत नहीं मिलेगी।

#WATCH: Laser light show at #StatueOfUnity of Sardar Vallabhbhai Patel that will be inaugurated on his 143rd birth anniversary tomorrow. #Gujarat pic.twitter.com/3g5VKF0VJo
— ANI (@ANI) October 30, 2018