{"_id":"635cc35044651b3486778209","slug":"national-unity-day-tribal-children-music-band-to-perform-in-presence-of-pm-modi-on-rashtriya-ekta-diwas","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय एकता दिवस: आदिवासी बच्चों का यह बैंड देगा पीएम के सामने प्रस्तुति, मोदी पहले भी कर चुके हैं तारीफ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राष्ट्रीय एकता दिवस: आदिवासी बच्चों का यह बैंड देगा पीएम के सामने प्रस्तुति, मोदी पहले भी कर चुके हैं तारीफ
Sat, 29 Oct 2022 11:38 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:38 AM IST
सार
भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 147वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर को गुजरात के केवडिया जाएंगे। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में फाउंडेशन कोर्स के तहत प्रशिक्षुओं के साथ बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के बनासकांठा जिले के अंबाजी शहर में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें शहर के आदिवासी बच्चे बैंड प्रस्तृति देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करेंगे।
भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 147वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर को गुजरात के केवडिया जाएंगे। वह एकता दिवस परेड में भाग लेंगे और लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में फाउंडेशन कोर्स के तहत विभिन्न सिविल सेवाओं से संबंधित अधिकारी प्रशिक्षुओं के साथ बातचीत करेंगे। इससे पहले सितंबर 2022 में मोदी की अंबाजी, गुजरात की पिछली यात्रा के दौरान उसी संगीत बैंड ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में उनका स्वागत किया। यहां उन्होंने 7200 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी थी।
उस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छोटे बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम से पहले बैंड के सदस्यों के साथ बातचीत की। कार्यक्रम के बाद उनके प्रदर्शन की सराहना की। सितंबर 2022 में हुए कार्यक्रम के बाद मोदी ने सुनिश्चित किया कि बैंड के सदस्यों को 31 अक्टूबर 2022 को राष्ट्रीय एकता दिवस में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाना चाहिए। अंबाजी का यह संगीत बैंड आदिवासी बच्चों से बना है, जो कभी अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करते थे और अंबाजी मंदिर के सामने भीख मांगते थे। श्री शक्ति सेवा केंद्र नाम के एक एनजीओ ने सालों तक उनके कौशल और बुनियादी शिक्षा पर काम किया। हालांकि, प्रधानमंत्री के सामने अपनी प्रस्तृति देकर सुर्खियों में आ गए हैं।