फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Sickle Cell Anemia Eradication Mission launched soon in the country patients examined free of cost

Blood Disorder: देश में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का होगा शुभारंभ, रोगियों की निशुल्क होगी जांच

Tue, 27 Jun 2023 06:24 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 27 Jun 2023 06:24 AM IST
सार

केंद्र सरकार ने इसी साल आम बजट में सिकल सेल मिशन की घोषणा की थी। जानकारी के अनुसार, यह मिशन मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के शहडोल से शुरू करने वाले थे, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते यह कार्यक्रम निरस्त करना पड़ा।

विज्ञापन
National Sickle Cell Anemia Eradication Mission launched soon in the country patients examined free of cost
blood (Representational) - फोटो : Social Media

विस्तार

रक्त विकार सिकल सेल से देश को मुक्त कराने के लिए जल्द ही राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का शुभारंभ होगा। इसके तहत देश के 17 राज्यों के 200 से ज्यादा जिलों में मौजूद सात करोड़ से अधिक रोगियों की निशुल्क जांच की जाएगी। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने इसी साल आम बजट में सिकल सेल मिशन की घोषणा की थी। जानकारी के अनुसार, यह मिशन मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के शहडोल से शुरू करने वाले थे, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते यह कार्यक्रम निरस्त करना पड़ा। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सोमवार को बताया कि आदिवासी क्षेत्रों में सिकल सेल रोगियों की सबसे ज्यादा संख्या है। इस वंशानुगत बीमारी की लोगों को अधिक जानकारी भी नहीं होती, जिसकी वजह से इनके बच्चे भी इस रोग को साथ लेकर जन्म लेते हैं। रोग की इसी चेन को तोड़ने के लिए हर ग्राम पंचायत में घर-घर जाकर स्वास्थ्य टीमें निशुल्क जांच करेगीं।
विज्ञापन


पॉजिटिव मिलने पर परिवार को देंगे सिकल सेल कार्ड...मिशन के तहत जांच में अगर कोई व्यक्ति पॉजिटिव मिलता है तो उसे सिकल सेल जेनेटिक स्टेटस कार्ड दिया जाएगा, जिसका इस्तेमाल उपचार के लिए किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन राज्यों में सबसे ज्यादा मरीज स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 17 राज्यों के 278 जिलों में करीब सात करोड़ सिकल सेल रोगी हैं। गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, असम, उत्तर प्रदेश, केरल, बिहार और उत्तराखंड शामिल हैं।

क्या है स्थिति
पूर्वी गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिमी ओडिशा और उत्तरी तमिलनाडु के अलावा केरल की  नीलगिरि पहाड़ी क्षेत्र में सबसे ज्यादा रोगी हैं। सिकल सेल रोग महिलाओं और बच्चों को अधिक प्रभावित कर रहा है। लगभग 20% आदिवासी बच्चों की दो वर्ष की आयु तक मृत्यु हो जाती है एवं 30% बच्चों की मृत्यु वयस्क होने से पहले हो रही है। भारत में यह बीमारी जनजाति समूहों में अधिक व्यापक है और प्रत्येक 86 बच्चों में से एक में यह बीमारी पाई जाती है।


रोग के प्रकार
सिकल सेल एनीमिया
सिकल सेल रोग का सबसे आम और गंभीर रूप। व्यक्तियों को माता-पिता से असामान्य हीमोग्लोबिन जीन की दो प्रतियां विरासत में मिलती हैं।
सिकल बीटा थैलेसीमिया 
यह रूप तब होता है जब किसी व्यक्ति को सिकल हीमोग्लोबिन जीन की एक प्रति और बीटा थैलेसीमिया के लिए एक जीन की एक प्रति विरासत में मिलती है, जो एक अन्य प्रकार का हीमोग्लोबिन विकार है।
अन्य प्रकार 
सिकल सेल-एचबीसी रोग और सिकल सेल-डी रोग जैसे अन्य कम सामान्य प्रकार हैं, जो विभिन्न सामान्य हीमोग्लोबिन जीन के संयोजन से उत्पन्न होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed