फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National policy will be prepared for barren land across the country

बंजर जमीन के खिलाफ चलेगी मुहिम, तैयार की जाएगी राष्ट्रीय नीति 

Sat, 17 Jun 2017 03:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 17 Jun 2017 03:34 AM IST
विज्ञापन
National policy will be prepared for barren land across the country

तेजी से बंजर होती जमीनों को बचाने के लिए केंद्र सरकार जल्द ही राष्ट्रीय कार्य योजना तैयार करेगी। सरकार ने उम्मीद जताई है कि 2030 तक बंजर जमीन की समस्या पर काबू पा लिया जाएगा। वहीं इस सबंध में तैयार होने वाली राष्ट्रीय कार्य योजना में अधिक से अधिक क्षेत्रीय सलाहों और सुझावों को शामिल किया जाएगा। 

विज्ञापन

      
यह बातें केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहीं। उन्होंने कहा कि बंजर जमीन के खिलाफ वैश्विक दिवस इस बार शनिवार को हरियाणा के गुरुग्राम में भोंडसी गांव में बन रहे स्वर्ण जयंती नेचर कैंप में मनाया जाएगा। 
विज्ञापन

      
डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि लोगों को बेहतर और सेहतमंद जमीन देने के साथ एक बेहतर जिंदगी देने के लिए तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। बंजर होती जमीनों के कारण तेजी से हो रहे पलायन को भी रोका जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मिट्टी की सेहत के लिए जारी किया गया कार्ड इसी दिशा में लिया गया एक प्रभावी कदम है। इसके जरिए किसानों को उनकी उत्पादन क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। बीते तीन वर्षों में इस योजना के लिए 840.52 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। 


पिछले कुछ वर्षों में मिट्टी पर शोध के लिए यह 30 गुना ज्यादा बजट है। वहीं विभिन्न प्रदूषण के कारण मिट्टी की उर्वरता पर पडने वाले दुष्प्रभावों को भी रोका जा रहा है। वहीं बंजर जमीन का इलाज करने के लिए अहमदाबाद स्थित इसरो समेत 10 अन्य स्थानों के जरिए रिमोट सेंसिंग से आंकड़े व तथ्य जुटाए जा रहे हैं।       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed