फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Mission for Clean Ganga approves 14 projects worth Rs 1145 crore

NMCG: कार्यकारी समिति की 45वीं बैठक, सीवरेज प्रबंधन-औद्योगिक प्रदूषण पर रोक के लिए 14 परियोजनाओं को मंजूरी

Sat, 01 Oct 2022 07:31 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 01 Oct 2022 07:31 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में सीवरेज प्रबंधन के लिए चार परियोजनाओं को मंजूरी दी गई जिसमें वाराणसी के अस्सी नाले के लिए 55 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) और अन्य कार्यों की लागत 308.09 करोड़ रुपये शामिल है। 

विज्ञापन
National Mission for Clean Ganga approves 14 projects worth Rs 1145 crore
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की कार्यकारी बैठक - फोटो : पीआईबी

विस्तार

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमएसजी) की कार्यकारी समिति ने सीवरेज प्रबंधन, औद्योगिक प्रदूषण पर अंकुश लगाने और और जैव विविधता संरक्षण से जुड़ी 14 परियोजनाओं को मंजूरी दी है। शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी गई। 

विज्ञापन


एनएमसीजी के महानिदेशक जी.अशोक कुमार की अध्यक्षता में कार्यकारी समिति की 45वीं बैठक हुई। इसमें 1,145 करोड़ रुपये की 14 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।

विज्ञापन

पांच मुख्य गंगा बेसिन राज्यों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में सीवरेज प्रबंधन से जुड़ीं आठ परियोजनाएं शामिल हैं। 

उत्तर प्रदेश में सीवरेज प्रबंधन के लिए चार परियोजनाओं को मंजूरी दी गई जिसमें वाराणसी के अस्सी नाले के लिए 55 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) और अन्य कार्यों की लागत 308.09 करोड़ रुपये शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि अन्य परियोजनाओं में 13 एमएलडी एसटीपी का निर्माण, वृंदावन में 77.70 करड़ रुपये की लागत से मौजूदा संरचनाओं का नवीनीकरण, 12 एमएलटी एसटीपी का निर्माण और इंटरसेप्शन बिछाना, 66.59 करोड़ की लागत से मथुरा जिले के कोसी कलां शहर में डायवर्जन (आई एंड डी) नेटवर्क और छह एमएलडी एसटीपी, मथुरा के छटा शहर में आई एंड डी नेटवर्क बिछाना शामिल है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed