{"_id":"66bb59fcbf293efc0e0893bc","slug":"national-medical-commission-issued-advisory-all-medical-colleges-institutions-for-safe-work-place-environment-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"NMC: डॉक्टर्स की सुरक्षा के लिए एडवाइजरी, 48 घंटे में एनएमसी को रिपोर्ट देने से लेकर तुरंत जांच तक के निर्देश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NMC: डॉक्टर्स की सुरक्षा के लिए एडवाइजरी, 48 घंटे में एनएमसी को रिपोर्ट देने से लेकर तुरंत जांच तक के निर्देश
Tue, 13 Aug 2024 06:35 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 13 Aug 2024 06:35 PM IST
सार
इससे पहले जेपी नड्डा ने भारतीय चिकित्सा संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की थी। इस दौरान कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्याकांड को लेकर चर्चा की गई। आईएमए ने बीते दिन जेपी नड्डा को पत्र भी लिखा था। जिसमें आईएमए की तरफ से कई मांगें रखी गई थीं।
विज्ञापन
NMC
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने सभी मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों के लिए काम करने के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के लिए एडवाइजरी जारी की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के निर्देशों के बाद इसे जारी किया गया है। आइए जानते हैं दिशा-निर्देशों में क्या-क्या कहा गया...
विज्ञापन
विज्ञापन
1. हाल के दिनों में मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। सभी मेडिकल कॉलेजों से अपील है कि वे कॉलेज और अस्पताल परिसर में फैकल्टी, मेडिकल छात्रों और रेजिडेंट डॉक्टरों सहित सभी कर्मचारियों के लिए काम का सुरक्षित माहौल बनाएं। ओपीडी, वार्ड, कैजुअल्टी, हॉस्टल और परिसर और आवासीय क्वार्टरों में अन्य खुले क्षेत्रों में पर्याप्त सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाने चाहिए। कर्मचारियों के एक स्थान से दूसरे स्थान पर सुरक्षित रूप से चलने के लिए शाम को कॉरिडोर और परिसर में अच्छी रोशनी होनी चाहिए। इसके अलावा निगरानी के लिए सभी संवेदनशील क्षेत्रों को सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
2. मेडिकल कॉलेज और अस्पताल परिसर में ओपीडी, वार्ड, कैजुअल्टी, लेबर रूम, हॉस्टल और आवासीय क्वार्टर और अन्य खुले क्षेत्रों में पर्याप्त सुरक्षा कर्मचारियों (पुरुष और महिला) की तैनाती होनी चाहिए। इसके साथ ही पर्याप्त सुरक्षा उपाय उपलब्ध कराए जाने चाहिए।
3. मेडिकल छात्रों के खिलाफ हिंसा की किसी भी घटना की कॉलेज प्रबंधन द्वारा तुरंत जांच की जानी चाहिए। पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई जानी चाहिए। हिंसा की किसी भी घटना पर एक विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट अनिवार्य रूप से घटना के 48 घंटे के भीतर राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) को भेजी जानी चाहिए।
भारतीय चिकित्सा संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की
इससे पहले जेपी नड्डा ने भारतीय चिकित्सा संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की थी। इस दौरान कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्याकांड को लेकर चर्चा की गई। आईएमए ने बीते दिन जेपी नड्डा को पत्र भी लिखा था। जिसमें आईएमए की तरफ से कई मांगें रखी गई थीं।