फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Medical Commission bans the code of conduct amendment will be done soon restrictions removed

NMC: राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने आचार संहिता पर लगाई रोक, जल्द होगा संशोधन; कई पाबंदियां हटीं

Fri, 25 Aug 2023 06:43 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 25 Aug 2023 06:43 AM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में हुई बैठक में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने अधिसूचना का विरोध किया गया था। इस पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि इस पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
National Medical Commission bans the code of conduct amendment will be done soon restrictions removed
मेडिकल शिक्षा - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

विस्तार

डॉक्टरों के लिए हाल ही में जारी मरीजों को सिर्फ जेनेरिक दवा लिखने, कॉन्फ्रेंस में न जाने जैसी पाबंदियों से भरी आचार संहिता पर रोक लगा दी गई है। जल्द ही नए नियमों के साथ राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) की ओर से यह दोबारा जारी होगी। एनएमसी ने एक अधिसूचना जारी कर बताया कि पंजीकृत चिकित्सकों को लेकर हाल ही में जो नियम जारी किए गए, उन पर तत्काल रोक लगा दी गई है। जल्द ही संशोधित नियमों की आचार संहिता को जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी मिली है कि दो दिन पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में हुई बैठक में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने अधिसूचना का विरोध किया गया था। इस पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि इस पर विचार किया जाएगा। आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शरद अग्रवाल ने कहा कि एनएमसी की आचार संहिता को लेकर हमारा पक्ष एकदम स्पष्ट है। यह सही हुआ कि आयोग ने अपने नियमों को वापस ले लिया अन्यथा इसे किसी भी स्थिति में चिकित्सा पेशा स्वीकार नहीं करता। 

विज्ञापन

अध्ययन के लिए भारत आने वाले विदेशी डॉक्टरों को लेनी होगी अनुमति
फेलोशिप या अध्ययन के लिए भारत आने वाले विदेशी डॉक्टरों को अनुमति लेना अनिवार्य है। देश के सभी मेडिकल कॉलेजों को निर्देश जारी करते हुए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने कहा है कि जिस भी कॉलेज में फेलोशिप, अध्ययन या फिर प्रशिक्षण के लिए कोई विदेशी पंजीकृत डॉक्टर भारत आता है तो पहले इसकी अनुमति लेनी होगी। इसके लिए आयोग ने एक ऑनलाइन वेबसाइट भी बनाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed