फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Immunization Day: Gujarat's Record Performance in SDG-3 Index; Vaccination Rate Reaches 95.95%

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस: एसडीजी- 3 सूचकांक में गुजरात का रिकॉर्ड प्रदर्शन, 95.95% हुआ टीकाकरण

Sun, 16 Mar 2025 04:21 AM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: कुमार विवेक Updated Sun, 16 Mar 2025 04:21 AM IST
सार

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस: गुजरात ने सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी)-3 सूचकांक में राष्ट्रीय औसत (93.23 फीसदी) से बेहतर प्रदर्शन किया है। राज्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर जच्चा-बच्चा रहे स्वस्थ के संकल्प के अनुरूप मिशन इंद्रधनुष के माध्यम से सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम (यूआईपी) के अंतर्गत 95.95 फीसदी टीकाकरण कवरेज प्राप्त किया है।

विज्ञापन
National Immunization Day: Gujarat's Record Performance in SDG-3 Index; Vaccination Rate Reaches 95.95%
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल - फोटो : Gujarat Government

विस्तार

गुजरात ने सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी)-3 सूचकांक में राष्ट्रीय औसत (93.23 फीसदी) से बेहतर प्रदर्शन किया है। राज्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर जच्चा-बच्चा रहे स्वस्थ के संकल्प के अनुरूप मिशन इंद्रधनुष के माध्यम से सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम (यूआईपी) के अंतर्गत 95.95 फीसदी टीकाकरण कवरेज प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने नवजात शिशुओं और गर्भवती महिलाओं तक टीकाकरण सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रभावी पहल की हैं, जिनके कारण यह सकारात्मक परिणाम मिले हैं।

विज्ञापन


राज्य सरकार की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, गुजरात का स्वास्थ्य विभाग इस साल राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर 15.16 मार्च को खसरा-रूबेला (एमआर) के लिए विशेष टीकाकरण अभियान का संचालन भी कर रहा है। वर्ष 2024-25 (अप्रैल-फरवरी) के दौरान राज्य में एक साल के बच्चों का संपूर्ण औसत टीकाकरण कवरेज 98 फीसदी रहा। इसमें से बैसलिस कैलमेट गुरिन (बीसीजी) का टीकाकरण कवरेज 96 फीसदी, पंचगुणी (डीपीटी+एचईपी-बी+एचआईबी) का टीकाकरण 95 फीसदी और खसरा/रूबेला (एमआर) का टीकाकरण कवरेज 97 फीसदी रहा। टीकाकरण कवरेज की इस उपलब्धि के पीछे की राज्य सरकार की अनूठी और विशेष पहलों, जैसे धन्वंतरि रथ, टीका एक्सप्रेस और मोबाइल ममता दिवस (दूरस्थ क्षेत्रों में टीकाकरण सेवाएं) का बड़ा योगदान है।
विज्ञापन


सघन टीकाकरण अभियान प्रभावी ढंग से लागू किया
सघन मिशन इंद्रधनुष के तहत गुजरात सरकार ने 0-2 वर्ष के सभी बच्चों और गर्भवती महिलाओं के सघन टीकाकरण अभियान को बहुत ही प्रभावशाली ढंग से लागू किया है। इससे मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण कवरेज में 20 फीसदी से अधिक वृद्धि दर्ज की गई है। इस अभियान के अभी तक के सभी चरणों के तहत 9,95,395 बच्चों और 2,25,960 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण हुआ है। खिलखिलाट अभियान के तहत इस साल 16-22 जनवरी के दौरान 25,736 बच्चों को बीसीजी, ओपीवी, पेंटा, आईपीवी, रोटा, पीसीवी, एमआर और डीपीटी जैसे महत्वपूर्ण टीके दिए गए। पिछले 3 वर्षों में 18 लाख से अधिक बच्चों का स्कूल-बालवाटिका में टीकाकरण किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed