{"_id":"68f9076afd69c459810d91e5","slug":"national-human-rights-commission-issues-notice-to-dgp-of-kerala-manipur-and-tripura-over-journalist-attacks-2025-10-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NHRC: पत्रकारों पर हमले के मामलों का राष्ट्रीय मानवधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, तीन राज्य के DGP को भेजा नोटिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NHRC: पत्रकारों पर हमले के मामलों का राष्ट्रीय मानवधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, तीन राज्य के DGP को भेजा नोटिस
Wed, 22 Oct 2025 10:03 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Wed, 22 Oct 2025 10:03 PM IST
सार
एनएचआरसी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि उसने मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर अलग-अलग राज्यों में तीन पत्रकारों पर हुए हमलों का संज्ञान लिया है। ये घटनाएं 30 अगस्त को केरल और मणिपुर में हुई थीं। इसके अलावा एक घटना 21 सितंबर को त्रिपुरा में हुई थी।
विज्ञापन
एनएचआरसी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने पत्रकारों पर हमले की खबरों पर स्वतः संज्ञान लेते हुए केरल, मणिपुर और त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशकों (डीजीपी) को नोटिस जारी किए हैं। आयोग ने तीनों मामलों पर दो हफ्ते के अंदर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
एनएचआरसी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि उसने मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर अलग-अलग राज्यों में तीन पत्रकारों पर हुए हमलों का संज्ञान लिया है। ये घटनाएं 30 अगस्त को केरल और मणिपुर में हुई थीं। इसके अलावा एक घटना 21 सितंबर को त्रिपुरा में हुई थी। आयोग ने कहा कि सभी मामलों में संबंधित राज्यों के डीजीपी को नोटिस जारी कर विस्तृत जानकारी देने के लिए कहा गया है।

क्या थी पत्रकारों पर हमले की घटनाएं?
त्रिपुरा की घटना में एक पत्रकार पर पश्चिम त्रिपुरा के हेजमारा क्षेत्र में एक राजनीतिक दल की तरफ से आयोजित कपड़ा वितरण कार्यक्रम के दौरान लाठियों और धारदार हथियारों से हमला किया गया था। हमलावरों ने उसका मोटरसाइकिल भी चुरा लिया था।
मणिपुर में एक पत्रकार पर सेनापति जिले के लाई गांव में आयोजित फूल महोत्सव की रिपोर्टिंग के दौरान एयर गन से दो बार गोली चलाई गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
केरल की घटना में एक पत्रकार पर थोडुपुझा के पास मंगट्टुकवाला क्षेत्र में शादी समारोह से लौटते समय लोगों के एक समूह ने हमला किया था। तीनों ही मामलों में पीड़ित पत्रकारों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया और स्थानीय पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।