फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Health protection Scheme to cost modi government 1100 to 1200 rs per year every family

मोदीकेयर: एक परिवार पर हर साल आएगा 1100 से 1200 रुपये का खर्च

Sat, 03 Feb 2018 08:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 03 Feb 2018 08:41 AM IST
विज्ञापन
National Health protection Scheme to cost modi government 1100 to 1200 rs per year every family
अरुण जेटली और जेपी नड्डा - फोटो : PTI

ओबामा केयर की तर्ज पर मोदी सरकार ने अपने आखिरी पूर्ण कालिक बजट में आयुष्मान भारत नाम की फ्लैगशिप योजना शुरू करने का एलान किया। जिसे मोदी केयर भी कहा जा रहा है। नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम के तहत भारत के 10 करोड़ परिवारों को 5 लाख रुपये तक का बीमा उपलब्ध कराया जाएगा। 

विज्ञापन

     
इस योजना पर चर्चा करते हुए नीति आयोग ने कहा कि इसके लिए हर साल 12 हजार करोड़ का खर्च आएगा। जिसके अंतर्गत 50 करोड़ लोगों की सुरक्षा निश्चित की जाएगी। बजट पेश करने के बाद अरुण जेटली ने ओपन हाउस में कहा था कि इसे 1 अप्रैल से लागू किया जाएगा। इधर नीति आयोग के मुताबिक यह योजना इस साल 15 अगस्त या 2 अक्टूबर से लागू की जा सकती है।     
विज्ञापन


वहीं जेपी नड्डा ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि इस योजना को राज्य और केंद्र सरकार के संयुक्त प्रयास से लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2000 करोड़ रुपये का आवंटन किया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बताया कि इस योजना को केंद्र और राज्य सरकार के संयु्क्त प्रयास द्वारा लागू किया जाएगा। जिसमें 60 प्रतिशत का योगदान केंद्र सरकार का होगा और 40 प्रतिशत का योगदान राज्य सरकारों द्वारा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस योजना को लागू करने के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य सेस के द्वारा एकत्रित राशि का इस्तेमाल किया जाएगा। 5 लाख रुपये तक का बीमा देने के लिए हर परिवार पर 1100 से 1200 रुपये तक का प्रीमियम आएगा।  


केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सुडान ने बताया कि इस योजना में परिवार के सदस्यों की संख्या पर कोई पाबंदी नहीं है। उन्होंने कहा कि इंश्योरेंस के मॉडल का चुनाव राद्य सरकारों की सहमति से किया जाएगा लेकिन हम चाहेंगे कि राज्य की सरकार आंध्र प्रदेश की आरोग्यश्री योजना की तर्ज पर राजी हो जाएं ताकि राशि, सरकार सिस्टम के अंदर ही रहे। 

स्वास्थ्य मंत्री ने इस योजना के बाबत एक ड्राफ्ट तैयार कर लिया है जिस पर आम सहमति बनाने के लिए इसे केंद्रीय कैबिनेट के सामने पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed