फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Flag was hoisted at RSS Headquarters in Nagpur

Har Ghar Tiranga: RSS ने बदली सोशल मीडिया अकाउंट्स की प्रोफाइल फोटो, मुख्यालय पर भी फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज

Sat, 13 Aug 2022 08:25 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 13 Aug 2022 08:25 PM IST
सार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स की प्रोफाइल पिक्चर पर भगवा की जगह तिरंगा लगा दिया है। इसके साथ ही संघ मुख्यालय पर भी राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया। 

विज्ञापन
National Flag was hoisted at RSS Headquarters in Nagpur
आरएसएस मुख्यालय पर तिरंगा फहराया गया - फोटो : ANI

विस्तार

हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुख्यालय पर शनिवार को राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी वहां मौजूद थे।
विज्ञापन


इससे पहले आरएसएस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी प्रोफाइल पिक्चर को भी बदला। सभी अकाउंट्स पर अब भगवा की जगह तिरंगा झंडा दिखाई दे रहा है।  

सोशल मीडिया अकाउंटस पर भगवा की जगह तिरंगा
प्रोफाइल पिक्चर को लेकर आरएसएस के साथ-साथ मोहन भागवत समेत तमाम नेताओं को विपक्ष की काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। शुक्रवार को आरएसएस के प्रचार विभाग के सह प्रभारी नरेंद्र ठाकुर ने कहा था कि संघ अपने सभी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संघ ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर को अपने संगठनात्मक ध्वज से राष्ट्रीय ध्वज में बदल दिया। उन्होंने आगे कहा कि आरएसएस कार्यकर्ता 'हर घर तिरंगा' अभियान के रूप में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। 

कांग्रेस ने की थी आलोचना
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से सवाल किया था कि क्या संगठन, जिसने 52 वर्षों तक नागपुर में अपने मुख्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया, वह 'तिरंगा' को अपने सोशल मीडिया अकाउंट की प्रोफाइल फोटो बनाने के लिए प्रधानमंत्री के आदेश का पालन करेगा। 

अनुराग ठाकुर ने भी घर पर फहराया तिरंगा
'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी अपने घर पर तिरंगा फहराया। इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी अपने आवास पर तिरंगा फहराया। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed