फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National executive meet , narendra modisaid , in any cost we have to move forward

राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक: मोदी ने कहा, हमें हर हाल में बढ़ना है आगे

Mon, 13 Jun 2016 03:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Mon, 13 Jun 2016 03:45 AM IST
विज्ञापन
National executive meet , narendra modisaid , in any cost we have to move forward
काले धन को वापस लाने के लिए सरकार कर रही है पूरा प्रयास - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार इलाहाबाद पहुंचे नरेंद्र मोदी ने रविवार को सिविल लाइंस स्थित होटल कान्हा श्याम में भाजपा के पदाधिकारियों को भी थोड़ी देर के लिए संबोधित किया। उन्होंने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि हमें हर हाल में आगे बढ़ना है। नई सोच, नये विचारों के साथ हमें आगे आना होगा। कहा कि काले धन को वापस लाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। उसमें सरकार को सफलता भी काफी मिली है। आगे भी सफलता मिलने का क्रम जारी रहेगा।

विज्ञापन


बम्हरौली एयरपोर्ट में विमान से उतरने के बाद प्रधानमंत्री आज सीधे सिविल लाइंस स्थित होटल कान्हा श्याम पहुंचे। यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक के समापन सत्र में उन्होंने शिरकत की। उनका पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद ने बूके देकर स्वागत किया। पीएम की मौजूदगी में अमित शाह ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक एवं भविष्य की चुनौतियों के बारे में बातें की। समापन सत्र में पीएम मोदी भी अपने संक्षिप्त भाषण में कहा कि समय के साथ संगठन में बदलाव जरूरी है।
विज्ञापन


मोदी ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव परिणाम के बारे में भी पार्टी नेताओं से बात की। तकरीबन दस मिनट तक वे पदाधिकारियों के बीच मौजूद रहे। इसके बाद बारी-बारी से वे पदाधिकारियों से मिले और सभी का अभिवादन भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी की झलक पाकर वे झूम उठे खुशी से

National executive meet , narendra modisaid , in any cost we have to move forward
पीएम ने भी किया लोगों का अभिवादन - फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
पीएम नरेंद्र मोदी का आम लोगों में क्रेज अब किसी से छिपा नहीं है। रविवार को इलाहाबाद आगमन पर भी मोदी की एक झलक पाने के लिए महिलाएं-पुरुष, युवा, बुजुर्ग, बच्चे सब बेकरार रहे। फ्लीट में अपने वाहन की अगली सीट पर बैठे पीएम मोदी को हाथ हिलाकर अभिवादन करते देख लोग खुशी से चहकते नजर आए। आलम यह कि मोदी को एक झलक देखने के बाद मारे उत्साह के लड़कियां एक-दूसरे को गले लगाकर हंसती रहीं। यह पीएम मोदी की लोकप्रियता ही कही जाएगी कि क्षण भर के लिए उन्हें देखने के लिए लोग सुरक्षाकर्मियों से भी उलझ जा रहे थे।

प्रधानमंत्री मोदी को देखने के लिए दो बजे से ही लोग चिलचिलाती धूप में एयरपोर्ट से होटल कान्हा श्याम तक सड़कों के दोनों तरफ खड़े हो गए थे। सिविल लाइंस में हाईकोर्ट से होटल कान्हा श्याम तक सड़क के दोनों तरफ मोदी के इंतजार में खड़े लोगों में बड़ी तादाद महिलाओं, लड़कियों और बच्चों की थी। पीएम का काफिला आने से आधे घंटे पहले ही सुरक्षाबलों ने लोगों को सड़क पटरी से भी दूर करना शुरू कर दिया लेकिन मोदी को देखने के लिए लोग बार-बार पटरी पर आ जाते। करीब तीन बजकर 10 मिनट पर पीएम का फ्लीट आने से दो मिनट पहले हूटर-सायरन बजाती गाड़ियां गुजरीं तो लोगों की बेकरारी और बेचैनी उफान पर आ गई।

सड़क किनारे तैनात पुलिसकर्मी और पैरा मिलेट्री फोर्स के जवान डंडा पटककर लोगों को पीछे हटने को फटकारते रहे लेकिन जैसे ही पीएम का वाहन सामने आया महिलाएं-लड़कियां मोदी जी-मोदी बोलते हुए हाथ हिलाते सड़क पर आ गए। पीएम को गाड़ी की अगली सीट पर बैठकर हाथ हिलाते देख लोग मोदी जी और मोदी सर कहते चीखने ही लगे। कान्हा श्याम होटल मोड़ से पहले छह-सात लड़कियां और कुछ महिलाएं पीएम मोदी को देखने के लिए खड़ी थीं। महज एक सेकंड के लिए उनकी झलक पाते ही लड़कियां ऐसे उछलते हुए एक-दूसरे से लिपट गईं जैसे कोई खजाना मिल गया हो। वहां से कुछ दूर पर 12 से 15 साल के चार बालक भी पीएम मोदी को देखने के लिए करेली से आए थे। वे भी पीएम को देख झूम उठे।


( ज्यादातर लोग मोबाइल फोन से पीएम फ्लीट की फोटो खींचते नजर आए। फोटो- ब्यूरो/ अमर उजाला , इलाहाबाद)

ओहो, मोदी जी तो कितने स्मार्ट हैं न
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाड़ी की अगली सीट पर मुस्कुराते हुए हाथ दिलाते देख सड़क किनारे अपनी दोस्तों संग खड़ी करीब 17 वर्षीय लड़की खुशी से उछल पड़ी। वह अपनी दोस्तों से चहकते हुए बोली-देखा, मोदी जी कितने स्मार्ट हैं न। टीवी और अखबारों में तो अक्सर देखती थी लेकिन आज सामने देख लिया। इसी तरह, अपने साथी संग खड़ा एक युवक पीएम मोदी को देखने के बाद बोला-देख लिया पीएम मोदी को। मेरा तीन घंटे सड़क किनारे धूप में खड़े होकर इंतजार करना सफल हो गया। राजरूपपुर में रहने वाली निर्मला पांडेय भी मोदी को देखने पति संग आई थीं। घंटे भर धूप में इंतजार के दौरान उन्हें कई बार पुलिसवालों ने सड़क से हटने को झिड़का भी मगर वह मोदी को देखकर ही लौटीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed