फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Dolphin Day will be celebrated from this year on 5th October

घोषणा : इस वर्ष से 5 अक्तूबर को ‘रॉष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस’ मनाया जाएगा

Sat, 26 Mar 2022 03:33 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 26 Mar 2022 03:33 AM IST
सार

राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति ने अपनी 67वीं बैठक में निर्णय लिया है कि इस वर्ष से पांच अक्तूबर को ‘राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा।

विज्ञापन
National Dolphin Day will be celebrated from this year on 5th October
डॉल्फिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्यावरण मंत्रालय ने शुक्रवार को घोषणा की कि प्रजातियों के संरक्षण अभियान के तहत और जागरूकता पैदा करने के लिए इस साल से पांच अक्तूबर को ‘राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्विटर पर इसकी घोषणा की।  

विज्ञापन


 यादव ने कहा, राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति ने अपनी 67वीं बैठक में निर्णय लिया है कि इस वर्ष से पांच अक्तूबर को ‘राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। जागरूकता उत्पन्न करना और सामुदायिक भागीदारी इस प्रजाति के संरक्षण के लिए अभिन्न अंग है।
विज्ञापन


भारत में ज्यादातर गांगेय डॉल्फिन, डॉल्फिन की मीठे पानी की एक प्रजाति है और यह असम, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में लंबी गहरी नदी में देखी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा नदी की डॉल्फिन को 2010 में राष्ट्रीय जलीय प्रजाति घोषित किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त 2020 में मीठे पानी और समुद्री डॉल्फिन दोनों के संरक्षण के लिए ‘प्रोजेक्ट डॉल्फिन’ की घोषणा की थी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार भारत में गांगेय डॉल्फिन की संख्या 3,700 है। 

वन्य जीव बोर्ड की स्थाई समिति की बैठक में कई परियोजनाओं की सिफारिश
वन्य जीव बोर्ड की स्थाई समिति की बैठक में 40 प्रस्तावों पर विचार किया गया, और सार्वजनिक महत्व की कई परियोजनाओं की सिफारिश की गई। इसके अलावा स्थानीय समुदाय की आजीविका के लिहाज से अनिवार्य कई परियोजनाओं को भी स्वीकृति प्रदान की गई।


इसमें लद्दाख, हिमाचल से लेकर कर्नाटक में बिजली, पीने के पानी से लेकर केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में सड़क और सीमा चौकी जैसी रणनीतिक महत्व की योजनाओं की सिफारिश शामिल है। इसके अलावा हरियाणा में अभ्यारण के भूजल को चार्ज करने के लिए मिट्टी के बांधों की भी सिफारिश की गई है। उत्तराखंड में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़कें बनाने पर सहमति बनी है, इससे वन्य जीव उपयुक्त सरंचनाओं के साथ दूरदराज के गांव भी आपस में जुड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed