फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Anthem protects a Movie Theater from Angry viewers

...जब राष्ट्रगान ने एक थियेटर को टूटने से बचा लिया

Sat, 21 Jan 2017 10:13 PM IST
एजेंसी/ पारावूर, केरल
एजेंसी/ पारावूर, केरल Updated Sat, 21 Jan 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
National Anthem protects a Movie Theater from Angry viewers
- फोटो : demo

मामला, केरल का है। मलयालम फिल्मों के निर्देशक साजिन बाबू ने अपने फेसबुक पेज पर इस मामले का जिक्र किया है। साजिन बाबू ने पोस्ट में लिखा कि नॉर्थ पारावूर के चित्रांजलि थियेटर में साउथ के स्टार दुलकर सलमान की फिल्म जोमोन्ते सुविसेंगल दिखाई जा रही थी।

विज्ञापन


थियेटर में फिल्म का पहला ही शो चल रहा था। एक घंटे से ज्यादा की फिल्म दिखाई जा चुकी थी। दुलकर के फैन फूल और अन्य सामान लेकर फिल्म में उनकी एंट्री का इंतजार कर रहे थे। पर इतना वक्त बीत जाने के बाद भी उनका चहेता सितारा स्क्रीन पर नहीं दिखा तो उनका सब्र जवाब दे गया। तब जाकर प्रशंसकों को अहसास हुआ कि थियेटर प्रबंधन ने फिल्म के दूसरे भाग को चला दिया है।
विज्ञापन


गुस्साए फैंस थियेटर मैनेजर के रूम की ओर दौड़े। यह अंदर से बंद था। अब फैंस प्रॉजेक्टर ऑपरेटर के पास गए तो वह डर गया। इस बीच थियेटर प्रबंधन के थियेटर में राष्ट्रगान चला दिया। गुस्से से भरे फैन सावधान मुद्रा में खड़े हो गए। इसका फायदा उठा प्रबंधन ने फिल्म का पहला पार्ट चला दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed