फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nasiruddin shah attacked on mns for ban on pakistani artist

'मनसे' पर बरसे नसीरुद्दीन, पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन को लेकर सुनाई खरी-खरी

Sat, 22 Oct 2016 03:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 22 Oct 2016 03:57 PM IST
विज्ञापन
Nasiruddin shah attacked on mns for ban on pakistani artist

ऐ दिल है मुश्किल फिल्म की रिलीज से संकट के बादल छंटने के बाद MNS की बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने कड़ी निंदा की है। शाह ने कहा कि उनके (मनसे) लिए बॉलीवुड एक आसान टारगेट है। वे फिल्में देखने से ज्यादा उन्हें टारगेट करने में एन्जॉय करते हैं।

विज्ञापन


शाह एक पुस्तक के विमोचन के मौके पर बॉलीवुड फिल्म निर्देशक ओम प्रकाश मेहरा के साथ मौजूद थे। बॉलीवुड के इस कलाकार ने कहा कि हमने पाकिस्तान के साथ अपने कूटनीतिक रिश्ते अभी खत्म नहीं किए हैं, न ही हम युद्ध की स्थिति में हैं और न ही हमने अपने बॉर्डर्स को सील किया है।
विज्ञापन


नसीरुद्दीन ने आगे कहा कि उन्हीं लोगों को निशाना बनाया जाता है जो प्यार और सौहार्द फैलाना चाहते हैं। शाह ने कहा कि मैं करण जौहर का फैन नहीं हूं, लेकिन जो कुछ भी फिल्म को लेकर हो रहा है उसके बाद तो अब मैं ये फिल्म जरूर देखूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी इस विवाद पर तीखी टिप्पणी कर चुके हैं नसीरुद्दीन

Nasiruddin shah attacked on mns for ban on pakistani artist

कुछ दिन पहले भी फिल्म ऐ दिल है मुश्किल है को सिनेमाघरों में दिखाए जाने को लेकर मिली धमकियों पर भी शाह ने कड़ी टिप्पणी की थी। नसीरुद्दीन शाह ने कहा था कि, मुझे लगता है कि जो बहादुर लोग फिल्म को रिलीज करने पर भयंकर परिणाम भुगतने की धमकियां दे रहे हैं, उन्हें बॉर्डर पर बहादुरी दिखानी चाहिए।

आपको बता दें कि शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ( एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे और करण जौहर की बीच बैठक के बाद फिल्म को लेकर चल रहे विवाद सुलझा लिया गया।

फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर गिल्ड के प्रमुख मुकेश भट्ट ने सीएम फडनवीस से मीटिंग के बाद कहा कि, बैठक में यह तय किया गया है कि आगे से कोई भी पाकिस्तानी कलाकर भारतीय सिनेमा में काम नहीं करेगा। इसके साथ ही बैठक में फिल्म को तय समय पर रिलीज करने को लेकर भी फैसला ले लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed