फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nasimuddin also be arrested after Dayashankar Singh: Swatantra Dev

दयाशंकर गिरफ्तार तो नसीमुद्दीन को भी पकड़ो: स्वतंत्र देव

Sat, 30 Jul 2016 04:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Sat, 30 Jul 2016 04:19 AM IST
विज्ञापन
Nasimuddin also be arrested after Dayashankar Singh: Swatantra Dev
दयाशंकर सिंह को पकड़कर ले जाती पुलिस - फोटो : ब्यूरो/वाराणसी

बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में अपने निष्कासित नेता दयाशंकर सिंह की गिरफ्तारी से भाजपा भड़क गई है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने दयाशंकर सिंह की गिरफ्तारी को सपा सरकार की पक्षपात पूर्ण कार्रवाई बताते हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी की गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन


उन्होंने ऐलान किया है कि दयाशंकर की बेटी पूरी भाजपा की भतीजी है और उसके खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी की गिरफ्तारी तक भाजपा चैन से नहीं बैठेगी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को मुरादाबाद में प्रेस वार्ता में सपा सरकार से सवाल पूछा कि बेटियों में भेदभाव क्यों?
विज्ञापन


जब मायावती पर अभद्र टिप्पणी करने में दयाशंकर को यूपी सरकार गिरफ्तार करा सकती है तो फिर दयाशंकर पत्नी स्वाति सिंह और बेटी पर अश्लील टिप्पणी करने वाले बसपा नेता नसीमुद्दीन आजाद क्यों हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा और सपा से कभी नहीं होगा समझौता

Nasimuddin also be arrested after Dayashankar Singh: Swatantra Dev
पुल‌िस ह‌िरासत में दयाशंकर - फोटो : amar ujala

प्रदेश महामंत्री ने कहा कि बेटी चाहे जिस जाति और धर्म की हो, बेटी होती है और भाजपा मानती है कि सभी बेटियों का सम्मान एक समान है। उन्होंने कहा कि मुलायम और नीतीश ने मिलकर दयाशंकर को बिहार में गिरफ्तार कर लिया लेकिन नसीमुद्दीन को आजाद छोड़ रखा है। बोले, पूरी भाजपा स्वाति सिंह और उनकी बेटी के सम्मान की लड़ाई लड़ेगी।

नसीमुद्दीन की गिरफ्तारी और उनकी बसपा से बर्खास्तगी से कम भाजपा को कुछ मंजूर नहीं है। एक सवाल के जवाब में स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा जीवन में कभी भी बसपा और सपा से समझौता नहीं करेगी। दोनों पार्टियों ने प्रदेश को गुंडाराज और भ्रष्टाचार के सिवाए कुछ नहीं दिया।

राहुल गांधी के संसद में दिए बयान की बाबत स्वतंत्र देव सिंह बोले, राहुल तो ऊल जलूल बोलते ही रहते हैं, दरअसल मोदी सरकार गरीबों की सरकार है और भाजपा सरकार में कोई घोटाला नहीं होने की वजह से कांग्रेस बौखलाई हुई है, उसे मुद्दा नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed