फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nashik: Supply started just 21 days before by the oxygen tank, which was the cause of 24 deaths

नासिक: 24 मौतों का सबब बने ऑक्सीजन टैंक से 21 दिन पहले ही शुरू हुई थी आपूर्ति, लापरवाही का केस दर्ज

Thu, 22 Apr 2021 05:03 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 22 Apr 2021 05:03 PM IST
सार

  • बुधवार को हुआ था ऑक्सीजन का रिसाव
  • पुलिस कर रही मामले की पड़ताल

विज्ञापन
Nashik: Supply started just 21 days before by the oxygen tank, which was the cause of 24 deaths
नासिक के अस्पताल में लीक हुई ऑक्सीजन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नासिक में नगर निगम के एक अस्पताल में जिस टैंक से तरल ऑक्सीजन का रिसाव हुआ था उसका संचालन 21 दिन पहले ही शुरू हुआ था। बुधवार को इसमें गैस खाली करते वक्त अचानक रिसाव शुरू हो गया था। इस कारण अस्पताल की आपूर्ति रोकना पड़ी और वेंटिलेटर व ऑक्सीजन के सपोर्ट पर जी रहे 24 मरीजों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन


घटना बुधवार को अपराह्न में तब हुई जब महाराष्ट्र के नासिक शहर में डॉ. जाकिर हुसैन अस्पताल के मुख्य स्टोरेज टैंक में गड़बड़ी की वजह से ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित हुई जिसके कारण वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सहायता पर रखे गए मरीजों का दम घुट गया था। 
विज्ञापन


लापरवाही से मौत का मामला दर्ज
नासिक के पुलिस आयुक्त दीपक पांडे ने कहा कि पुलिस ने शहर के भद्रकाली थाने के एक वरिष्ठ निरीक्षक की शिकायत के बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 304 ए (लापरवाही से मौत) के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ बृहस्पतिवार को तड़के एक प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य पुलिस अधिकारी ने अस्पताल के अधीक्षक द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर कहा कि 13 किलोलीटर भंडारण क्षमता वाले ऑक्सीजन टैंक का संचालन 31 मार्च को शुरू हुआ था घटनास्थल पर मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि रिसाव के बाद मौके पर सफेद धुआं छा गया था।

वड़ोदरा की कंपनी का है टैंक
पुलिस को यह भी पता चला है कि यह ऑक्सीजन टैंक (वडोदरा स्थित) आइनोक्सवा कंपनी का था और उसने इसे 10 साल के लिए ताइयो निप्पॉन सैन्सो कॉरपोरेशन (विभिन्न उद्योगों को ऑक्सीजन व नाइट्रोजन जैसी औद्योगिक गैसों की आपूर्ति करने वाली एक जापानी कंपनी) से किराए पर लिया था।


टैंकर से ऑक्सीजन भरते वक्त रिसाव हुआ था
उन्होंने कहा कि मरीजों को अस्पताल परिसर में लगाए गए सफेद रंग के टैंक से पाइपलाइन के जरिये 24 घंटे ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही थी। अधिकारियों के मुताबिक रिसाव तब हुआ जब एक टैंकर के जरिये टैंक में ऑक्सीजन भरी जा रही थी।रिसाव करीब 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू हुआ। अधिकारी ने कहा कि इस रिसाव को दोपहर बाद पौने दो बजे से दो बजे के बीच किसी तरह रोका जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed