{"_id":"5b2e63cd4f1c1bf66e8b9b04","slug":"nashik-eight-deaths-due-to-collision-of-muv-from-st-bus-on-mumbai-agra-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र के नासिक में एसटी बस से एमयूवी के टकराने के कारण आठ की मौत, आठ घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र के नासिक में एसटी बस से एमयूवी के टकराने के कारण आठ की मौत, आठ घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक
Updated Sat, 23 Jun 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
नासिक के नजदीक व्यस्त मुंबई-आगरा रोड पर राज्य परिवहन निगम की एक बस के साथ एक एमयूवी के टकरा जाने के कारण उसमें सवार सात महिलाओं सहित आठ लोगों की मौत हो गयी और आठ अन्य घायल हो गये।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक संजय दराडे ने बताया कि हादसा आज दिन में करीब 11 बजे शिवदा फाटा पर उस समय हुआ जब एमयूवी का टायर फट गया और यह विपरीत दिशा से आ रही एक एसटी बस से टकरा गयी।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि एमयूवी में सवार लोग एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए जा रहे थे। यह वाहन धुले से नासिक जबकि बस सतारा की ओर जा रही थी।
दराडे ने बताया, ‘‘इसका टायर फटने के बाद चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और एसटी बस से टकरा गयी।’’ उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में वाडनेर भैरव थाना में एक एडीआर दर्ज की गयी है। एसपी ने बताया कि दुर्घटना की और जांच की जा रही है।
विज्ञापन