{"_id":"6244e6a1e82b40309c154989","slug":"nasa-said-solar-storm-will-hit-the-earth-today-the-danger-is-three-times-more","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा संकट: आज पृथ्वी से टकराएगा सौर तूफान, खतरा तीन गुना अधिक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बड़ा संकट: आज पृथ्वी से टकराएगा सौर तूफान, खतरा तीन गुना अधिक
Thu, 31 Mar 2022 04:54 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 31 Mar 2022 04:54 AM IST
सार
नासा के मुताबिक, 21,85,200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आ रहे सौर तूफान के पृथ्वी से टकराने की आशंका 80 फीसदी है। वैज्ञानिकों ने चेताया कि इसकी वजह से आज सुबह-शाम के वक्त रेडियो व जीपीएस सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। इस बार पहले के तूफान की तुलना में खतरा तीन गुना ज्यादा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में सूर्य पर एक विस्फोट के बाद अंतरिक्ष में सौर तूफान उठा। 14 मार्च से यह तेजी से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है और बृहस्पतिवार को हमारे ग्रह से टकराएगा।
विज्ञापन
नासा के मुताबिक, 21,85,200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आ रहे सौर तूफान के पृथ्वी से टकराने की आशंका 80 फीसदी है। वैज्ञानिकों ने चेताया कि इसकी वजह से आज सुबह-शाम के वक्त रेडियो व जीपीएस सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। इस बार पहले के तूफान की तुलना में खतरा तीन गुना ज्यादा है।
विज्ञापन
तेजी से बदलेंगे अंतरिक्ष के हालात
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी का कहना है कि पिछले कई वर्षों में हमने सूरज में काफी कम हलचल देखी है। ऐसा अधिकतर सोलर मिनिमम के दौरान ही होता है, लेकिन अब हम सोलर मैक्सिमम की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। यह 2025 में अधिक तेज होगा।
विज्ञापन
पृथ्वी पर असर
सौर तूफान के कारण धरती का बाहरी वायुमंडल गर्म होने का सीधा असर उपग्रहों पर पड़ेगा। इससे जीपीएस नैविगेशन, मोबाइल फोन सिग्नल और सैटलाइट टीवी में रुकावट पैदा हो सकती है। पावर लाइन में करंट तेज हो सकता है, जिससे ट्रांसफार्मर भी उड़ सकते हैं। आमतौर पर ऐसा कम ही होता है।