{"_id":"6a625505dccf4468160e7022","slug":"naresh-pal-gangwar-appointed-as-new-secretary-higher-education-ministry-of-education-vineet-joshi-shifted-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा मंत्रालय में बड़ा फेरबदल: कौन हैं नरेश पाल गंगवार? बनाए गए उच्च शिक्षा विभाग के नए सचिव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शिक्षा मंत्रालय में बड़ा फेरबदल: कौन हैं नरेश पाल गंगवार? बनाए गए उच्च शिक्षा विभाग के नए सचिव
Thu, 23 Jul 2026 11:23 PM IST
Devesh Tripathi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Devesh Tripathi
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:23 PM IST
सार
केंद्र सरकार ने नरेश पाल गंगवार को शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग का नया सचिव नियुक्त किया है। वह इससे पहले पशुपालन एवं डेयरी विभाग के सचिव थे और प्रशासनिक सेवा में पर्यावरण, ऊर्जा तथा राज्य और केंद्र स्तर पर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। इंजीनियरिंग और अर्थशास्त्र की शैक्षणिक पृष्ठभूमि रखने वाले गंगवार राष्ट्रीय सौर मिशन के शुरुआती चरण से भी जुड़े रहे हैं।
विज्ञापन
नरेश पाल गंगवार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्र सरकार ने गुरुवार की रात शिक्षा मंत्रालय में बड़ा फेरबदल करते हुए नरेश पाल गंगवार को शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग का नया सचिव नियुक्त किया गया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने यह फैसला लिया। केरल कैडर के 1994 बैच के आईएएस अधिकारी गंगवार, विनीत जोशी की जगह लेंगे, जिनका तबादला पंचायती राज विभाग के सचिव के रूप में कर दिया गया है।
कौन हैं नरेश पाल गंगवार?
नरेश पाल गंगवार इससे पहले मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के तहत पशुपालन एवं डेयरी विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत थे। अपने प्रशासनिक करियर के दौरान गंगवार ने केंद्र सरकार और राजस्थान सरकार में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। वह पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में संयुक्त सचिव भी रहे, जहां उन्होंने वायु और जल प्रदूषण नियंत्रण तथा खतरनाक पदार्थों के प्रबंधन से जुड़े विभागों की जिम्मेदारी संभाली।
इसके अलावा वह राजस्थान सरकार में प्रमुख सचिव के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। वर्ष 2010 से 2014 के बीच राष्ट्रीय सौर मिशन के शुरुआती चरण में नीति निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी।
कहां से की नरेश गंगवार ने पढ़ाई?
नरेश पाल गंगवार इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि से आते हैं। उन्होंने आईआईटी रुड़की से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। इसके बाद आईआईटी दिल्ली से कम्युनिकेशन एवं रडार इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की। साथ ही राजस्थान विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में भी स्नातकोत्तर किया है।
यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब कथित नीट-यूजी 2026 प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर शिक्षा मंत्रालय सार्वजनिक और राजनीतिक स्तर पर चर्चा के केंद्र में है। इस विवाद के बाद छात्र प्रदर्शन तेज हुए हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और जवाबदेह बनाने के लिए सुधारों की मांग लगातार उठ रही है।
पीएम मोदी ने किया था बड़ा एलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पेपर लीक मामलों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Naresh Pal Gangwar has been appointed as the new Secretary, Department of Higher Education, Ministry of Education pic.twitter.com/uHflmuOks2
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 23, 2026