जाधव पर बयान देकर घिरे नरेश अग्रवाल का यू-टर्न, BJP ने की सदस्यता रद्द करने की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेश अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर पाकिस्तान ने कुलभूषण को आतंकवादी माना है तो उसके साथ वैसा ही व्यवहार करेंगे जैसा वो कर रहे हैं।
नरेश अग्रवाल के इस बयान के बाद बीजेपी नेताओं में रोष देखा जा रहा है। बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने मांग की है कि पार्लियामेंट्री अफेयर मंत्री को एक रिजोल्यूशन पास कर नरेश अग्रवाल को माफी मांगने के लिए कहना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि यदि वह मना करते हैं तो उनकी संसद सदस्यता को ही खत्म कर देना चाहिए।
नरेश अग्रवाल ने आज सुबह यह भी कहा, 'हमारे देश में भी आतंकवादियों के साथ ऐसा ही कड़ा व्यवहार करना चाहिए जैसा कि पाकिस्तानी जेलों में भारतीयों के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जेलों में सैकड़ों भारतीय बंद हैं, ऐसे में उनकी भी बात होनी चाहिए, सिर्फ जाधव की नहीं।
नरेश अग्रवाल ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनका कहने का मतलब था कि पाक जेल में बंद भारतीयों के साथ जैसा व्यवहार किया जाता है, हमें भी भारतीय जेल में बंद पाक जासूस या आतंकियों के साथ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम उनके साथ खुली छूट देकर व्यवहार कर रहे हैं, वो नहीं करना चाहिए।
Meant to say something else.Indians jo Pak jail mein hain unke saath vo jo vyavhaar kar rahe hain humko bhi India mein jo Pak ke jasoos ya atankawadi hain unke saath waisa hi karna chaiye.Hum unke saath khuli chhooth dekar vyavhar kar hain humein woh nahi karna chahiye-N Agrawal pic.twitter.com/BDtUPPGRfF
— ANI (@ANI) December 27, 2017
बीजेपी नेता जीवीएल नरसिम्हा राव ने भी नरेश अग्रवाल के बयान पर यूपीए को घेरते हुए ट्वीट किया -ये राष्ट्र के साथ विश्वासघात है। उन्होंने कहा कि नरेश अग्रवाल पाकिस्तान की तरफ हैं, जो उनके साथ खाना खाते हैं और शराब पीते हैं और भारतीय सेना को गालियां देते हैं, सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल करते हैं और कुलभूषण जाधव को आतंकवादी कह रहे हैं।
#WATCH: "Agar unhone (Pakistan) #KulbhushanJadhav ko aatankwadi apne desh mein mana hai, to wo uss hisaab se vyavhaar karenge; humare desh mein bhi aatankwadiyon ke saath aisa hi vyavhaar karna chahiye, kada vyavhar karna chahiye" says Samajwadi Party leader Naresh Agarwal pic.twitter.com/owm0DJ8xGd
— ANI (@ANI) December 27, 2017
वहीं कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि हम पाकिस्तान से कुछ बेहतर की अपेक्षा नहीं रख सकते। पाकिस्तान का कुलभूषण की मां और पत्नी के साथ किया गया व्यवहार शर्मनाक है।
We can't expect anything better from Pakistan. The way #KulbhushanJadhav's mother and wife were treated was shameful : Congress leader Kapil Sibal pic.twitter.com/RK0QVfL91R
— ANI (@ANI) December 27, 2017
बता दें कि जाधव से मुलाकात के बाद जब उनकी मां और पत्नी इस्लामाबाद स्थित पाकिस्तानी विदेश विभाग के दफ्तर से बाहर निकलीं तो पाकिस्तानी मीडिया ने दोनों से बेहद भद्दे और संवेदनहीन सवाल पूछे। ऐसे सवाल जिनसे जाधव परिवार और भारत दोनों की जलालत की जा सके। अब वहां की मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों का एक वीडियो सामने आया है।