{"_id":"5a1aa5004f1c1b70548bfa76","slug":"narendranath-said-in-dharma-sansad-hindu-should-keep-weapons-and-leave-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म संसद बनी विवादों की 'धर्मशाला', नरेंद्र नाथ बोले- मोबाइल छोड़कर हथियार उठाएं हिंदू","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
धर्म संसद बनी विवादों की 'धर्मशाला', नरेंद्र नाथ बोले- मोबाइल छोड़कर हथियार उठाएं हिंदू
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sun, 26 Nov 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
narendranath
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादित बयान की वजह से कर्नाटक के उडुपी में चल रही धर्म संसद एक बार फिर चर्चा में है। शनिवार को स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज के बयान से शुरू हुआ हंगामा अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि अब स्वामी नरेंद्र नाथ के बयान ने विवाद को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
पढ़ें: संसद के शीतकालीन सत्र में पेश हो सकता है तीन तलाक विधेयक
विज्ञापन
स्वामी नरेंद्र नाथ ने धर्म संसद में कहा कि हिंदुओं को मोबाइल से दूर रहना चाहिए और हथियार उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लाखों रुपये के मोबाइल रखने की कोई जरूरत नहीं है इसके बजाय उन्हें हथियार रखने चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब मंदिरों पर हमले हो रहे हों और पूजा घरों को नष्ट किया जा रहा हो, ऐसे वक्त में आत्मरक्षा के लिए हथियार होने चाहिए। उन्होंने हिंदू धर्म को आतंकियों से खतरा बताते हुए कहा कि देश के मंदिर आतंकियों के निशाने पर हैं।
पढ़ें: नोटबंदी के बाद अब बेनामी संपत्ति पर वार, प्रॉपर्टी को आधार से लिंक करने की तैयारी
आपको बता दें कि शनिवार को स्वामी गोविंद देव ने भी विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के लागू होने तक हिंदुओं को कम से कम चार बच्चे पैदा करने चाहिए। स्वामी नरेंद्र नाथ ने गोविंद देव की भी बात को जायज ठहराया।