{"_id":"61691c06dc9c074c430077e9","slug":"narendramodi-addresss-saurashtra-patel-seva-samaj-hostel-phase-i","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौगात: पीएम मोदी ने सौराष्ट्र पटेल सेवा समाज हॉस्टल का किया भूमिपूजन, बोले- शिक्षा ही समाज के सशक्तिकरण का माध्यम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सौगात: पीएम मोदी ने सौराष्ट्र पटेल सेवा समाज हॉस्टल का किया भूमिपूजन, बोले- शिक्षा ही समाज के सशक्तिकरण का माध्यम
Fri, 15 Oct 2021 11:43 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Fri, 15 Oct 2021 11:43 AM IST
सार
सौराष्ट्र पटेल सेवा समाज हॉस्टल का आज (शुक्रवार) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूमिपूजन किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान पीएम मोदी ने भूमिपूजन करते हुए देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं और बधाई दी।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री, भारत
- फोटो : ANI
विस्तार
सौराष्ट्र पटेल सेवा समाज हॉस्टल का आज (शुक्रवार) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूमिपूजन किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान पीएम मोदी ने भूमिपूजन करते हुए देशवासियों को विजयादशमी की बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि शिक्षा ही समाज के सशक्तिकरण का बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति से बदलाव आ रहा है। सभी के प्रयास से ही बडे नतीजे सामने आएंगे। जाति, पंथ को देश के विकास में रुकावट नहीं बनने देंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने कहा कि भगवान राम के अनुसरण का अर्थ है मानवता का और ज्ञान का अनुसरण। इसलिए गुजरात की धरती से बापू ने रामराज्य के आदर्शों पर चलने वाले समाज की कल्पना की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने सरदार पटेल के योगदान का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि पटेल का विचार प्रेरणादायी है।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने कहा कि भारत इस समय अपनी आजादी के 75वें वर्ष में है। ये अमृतकाल हमें नए संकल्पों के साथ ही, उन व्यक्तित्वों को याद करने की भी प्रेरणा देता है, जिन्होंने जनचेतना जागृत करने में बड़ी भूमिका निभाई।आज की पीढ़ी को उनके बारे में जानना बहुत आवश्यक है।
विज्ञापन