फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Narendra tomar says of farm laws The Kisan Union has no proposal, so they are not coming to discuss and also attacks Rahul gandhi

विवाद: कृषि मंत्री तोमर का किसान यूनियन पर हमला, कहा- उनके पास कोई प्रस्ताव नहीं इसलिए चर्चा से भाग रहे

Mon, 26 Jul 2021 08:42 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 26 Jul 2021 08:42 PM IST
सार

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सोमवार को किसान यूनियन पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि किसान यूनियन के पास कोई प्रस्ताव नहीं है इसलिए वो चर्चा करने के लिए नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन
Narendra tomar says of farm laws The Kisan Union has no proposal, so they are not coming to discuss and also attacks Rahul gandhi
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर - फोटो : ANI

विस्तार

किसान आंदोलन में अब किसान के साथ-साथ विपक्षी पार्टियां भी मैदान में कूद गई है। कांग्रेस से लेकर कई अन्य पार्टियां नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। वहीं इस बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सोमवार को किसान यूनियन पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि किसान यूनियन के पास कोई प्रस्ताव नहीं है इसलिए वो चर्चा करने के लिए नहीं आ रहे हैं। भारत सरकार किसान यूनियन के साथ चर्चा करने के लिए हमेशा तैयार है।

विज्ञापन


राहुल गांधी को किसानों के प्रति कोई दर्द नहीं
तोमर ने कहा कि राहुल गांधी को गांव, गरीब, किसान के बारे में कोई अनुभव और दर्द नहीं है। राहुल गांधी को सोचना चाहिए कि जब आपने अपने घोषणापत्र में इन्हीं कानूनों(कृषि कानूनों) को लाने के लिए कहा था तो आप उस समय झूठ बोल रहे थे या आज झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी किसानों को गुमराह करने और देश में अराजकता का वातावरण बनाने की कोशिश ना करें। उनकी इन्हीं आदतों और ऐसी हल्की समझ की वजह से वो कांग्रेस में भी सर्वमान्य नेता नहीं रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed