फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Narendra Tomar and piyush Goyal meet Amit Shah a day before crucial talks with farmers

शाह से मिले तोमर और गोयल, किसानों के साथ होने वाली बैठक से पहले बनाई 'रणनीति'

Wed, 30 Dec 2020 12:26 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 30 Dec 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Narendra Tomar and piyush Goyal meet Amit Shah a day before crucial talks with farmers
गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच 30 दिसंबर को वार्ता होने वाली है। इससे पहले मंगलवार शाम को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और पीयूष गोयल ने गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर बुधवार की अहम वार्ता के लिए चर्चा की। वार्ता से पहले इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जाना रहा है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, इस मुलाकात के दौरान तय किया गया है कि कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, रेल मंत्री गोयल और वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश किसानों के साथ वार्ता में केंद्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन


सरकार और किसान संगठनों के बीच अब तक कुल पांच दौर की वार्ता हो चुकी है। इसके बाद छठे चरण की वार्ता के लिए नौ दिसंबर को प्रस्तावित बैठक से पहले गृह मंत्री अमित शाह ने किसान नेताओं के साथ अनौपचारिक बातचीत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हीं के सुझाव के आधार पर सरकार की ओर से किसान संगठनों को उन मुद्दों की सूची भेजी गई, जिन्हें पिछली वार्ताओं में चिन्हित किया गया था, लेकिन उस प्रस्ताव को किसान संगठनों ने खारिज कर आंदोलन को तेज करने की घोषणा कर दी।

बता दें कि किसान संगठनों ने 30 दिसंबर को सरकार के साथ बातचीत के लिए भले ही हामी भर दी हो, लेकिन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर वे अब भी अड़े हुए हैं। इस बाबत उन्होंने सरकार को लिखे पत्र में भी साफ कर दिया है कि हम अपने पिछले पत्र में लिखे एजेंडे पर ही बातचीत के लिए आ रहे हैं।

गौरतलब है कि पिछले पत्र में नए कृषि कानूनों को वापस लेने, एमएसपी पर कानूनी गारंटी, एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन अध्यादेश, 2020 और विद्युत संशोधन विधेयक, 2020 के मसौदे को वापस लेने का जिक्र किया था।


किसानों का ट्रैक्टर मार्च स्थगित
कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों ने बुधवार को सरकार के साथ होने वाली बातचीत के मद्देनजर अपना प्रस्तावित ट्रैक्टर मार्च गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed