{"_id":"5a8652924f1c1bb3208b98e6","slug":"narendra-modi-will-chat-with-students-over-exams-pressure-and-give-some-tips","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी आज परीक्षाओं से चिंतामुक्त रहने के देंगे टिप्स","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
प्रधानमंत्री मोदी आज परीक्षाओं से चिंतामुक्त रहने के देंगे टिप्स
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 16 Feb 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बच्चों को परीक्षाओं से चिंतामुक्त रहने के टिप्स देंगे। प्रधानमंत्री दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से देश के बच्चों को संबोधित करेंगे। इसका लाइव प्रसारण शिक्षण संस्थानों में दिखाया जाएगा। प्रसारण छठी से 12वीं तक के बच्चों व उससे ऊपर के बच्चों के लिए सुबह 11 बजे से 12 बजे तक होगा। यह प्रसारण बच्चों तक एजुसेट, टीवी व रेडियो के माध्यम से पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री बोर्ड की परीक्षा देने वाले बच्चों पर अपने संबोधन में खासा ध्यान रखेंगे। इस दौरान वह बच्चों के सवालों का जवाब भी देंगे। वह परीक्षा की तैयारियों से जुड़े कुछ टिप्स बच्चों को देंगे ताकि वह तनावमुक्त होकर परीक्षा दे सकें। कार्यक्रम से पहले पीएम ने अपने आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट कर कहा- मैं युवा दोस्तों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा में मुस्कुराहट और बिना तनाव के शामिल होने की चर्चा करने को लेकर बहुत उत्सुक हूं। यह परीक्षा पर चर्चा 12 बजे शुरू होगी।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम का नाम मेकिंग एग्जाम फन: चैट विद पीएम मोदी रखा गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा स्कूलों को कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को दिखाने की व्यवस्था करने और छात्रों की मौजूदगी को सुनिश्चित करने का आदेश जारी किया गया है। कार्यक्रम में 10 छात्र-छात्राओं को प्रधानमंत्री से सीधे सवाल पूछने का मौका मिलेगा। इसके अलावा पीएम माई गवर्नमेंट डॉट कॉम से चुने हुए सवालों का जवाब देंगे।
विज्ञापन