{"_id":"5a7b4bd64f1c1b8c268b8fcd","slug":"narendra-modi-two-election-rallies-in-tripura-today-try-to-muslim-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिपुरा में पीएम मोदी की दो चुनावी रैलियां आज, मुस्लिम वोट साधने की कोशिश","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
त्रिपुरा में पीएम मोदी की दो चुनावी रैलियां आज, मुस्लिम वोट साधने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला
Updated Thu, 08 Feb 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
PM Modi Tripura Rallies
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को पश्चिम त्रिपुरा के मुस्लिम बहुल सीमावर्ती शहर सोनामूरा व उत्तर त्रिपुरा के कैलाशहर में भाजपा की दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। भाजपा के त्रिपुरा प्रभारी सुनील देवधर ने पत्रकारों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
सोनामूरा इलाके में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुबल भौमिक अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यह चुनाव क्षेत्र मुख्यमंत्री माणिक सरकार की धानपुर सीट से सटा है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली से विशेष विमान से यहां पहुंचेंगे।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर कुछ देर आराम करने के बाद वे हेलीकॉप्टर से सोनामूरा जाएंगे। वहां रैली को संबोधित करने के बाद वे कैलाशहर जाएंगे। कैलाशहर की रैली खत्म होने के बाद पीएम विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन