{"_id":"6041d10c8ebc3e591c3686e9","slug":"narendra-modi-tributes-to-former-odisha-cm-biju-patnaik-on-his-birth-anniversary-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Biju Patnaik Birth Anniversary: ओडिशा के पूर्व सीएम पटनायक की जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बीजू बाबू पर राष्ट्र को है गर्व","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Biju Patnaik Birth Anniversary: ओडिशा के पूर्व सीएम पटनायक की जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बीजू बाबू पर राष्ट्र को है गर्व
Fri, 05 Mar 2021 12:09 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:09 PM IST
विज्ञापन
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें किया याद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य की प्रगति के लिए किए गए उनके प्रयासों पर देश को गर्व है।
विज्ञापन
ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि
मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘बीजू बाबू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। भारत के लिए दूर दृष्टि, लोगों के सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय के प्रति उनका जोर हम सभी को प्रेरित करता है। ओडिशा की प्रगति के लिए किए गए उनके प्रयासों पर राष्ट्र को गर्व है।’
विज्ञापन
Tributes to Biju Babu on his birth anniversary. His futuristic vision for India, emphasis on human empowerment as well as social justice inspires us all. The nation is proud of his efforts for Odisha’s progress.
विज्ञापन विज्ञापन— Narendra Modi (@narendramodi) March 5, 2021
बीजू बाबू के नाम से लोकप्रिय थे पटनायक
बता दें स्वतंत्रता सेनानी रहे बीजू पटनायक का जन्म ओडिशा के कटक में पांच मार्च 1916 को हुआ था। वह दो बार ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे। बीजू बाबू के नाम से लोकप्रिय पटनायक दशकों तक कांग्रेस विरोधी खेमे के प्रमुख नेताओं में शुमार रहे।
बीजद की स्थापना बीजू बाबू के पुत्र नवीन पटनायक ने की
ओडिशा की सत्ताधारी बीजू जनता दल (बीजद) की स्थापना उनके पुत्र नवीन पटनायक ने 1997 को अपने पिता के नाम पर की थी। नवीन पटनायक वर्तमान में ओडिशा के मुख्यमंत्री हैं। बता दें, बीजद का जनाधार ओडिशा तक सीमित है और इसकी पहचान क्षेत्रीय दल के रूप में ही है।