{"_id":"5f8d53708ebc3e9bf851fc7e","slug":"narendra-modi-to-come-face-to-face-with-xi-jinping-and-pakistan-pm-imran-khan-during-sco-summit-on-nov-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा विवाद के बीच एससीओ सम्मेलन में पीएम मोदी का जिनपिंग और इमरान से होगा सामना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीमा विवाद के बीच एससीओ सम्मेलन में पीएम मोदी का जिनपिंग और इमरान से होगा सामना
Mon, 19 Oct 2020 02:23 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 19 Oct 2020 02:23 PM IST
विज्ञापन
शी जिनपिंग-नरेंद्र मोदी-इमरान खान (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन और पाकिस्तान से खराब चल रहे रिश्तों के बीच प्रधानममंत्री नरेंद्र मोदी की इन दोनों देशों के प्रमुख नेताओं से मुलाकात हो सकती है। मिली जानकारी के मुताबिक यह मुलाकात 'शंघाई सहयोग संगठन' (एससीओ) शिखर सम्मेलन के दौरान हो सकती है।
विज्ञापन
रूस एससीओ शिखर सम्मेलन की मेजबानी वर्चुअल माध्यम से करने जा रहा है। भारतीय अधिकारियों ने बताया है कि इस सम्मेलन का आयोजन 10 नवंबर को किया जाएगा। वहीं, इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी शामिल हो रहे हैं। माना जा रहा है कि इस सम्मेलन में पीएम मोदी की मुलाकात जिनपिंग और इमरान से हो सकती है।
विज्ञापन
एससीओ शिखर सम्मेलन भारत के लिए सुरक्षा और अन्य राजनीतिक मुद्दों पर अपना ध्यान केंद्रित करने के साथ-साथ आतंकवाद जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखने एक महत्वपूर्ण मंच है। वहीं, मई महीने से सीमा पर जारी तनाव के बीच इस शिखर सम्मेलन में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग आमने-सामने होंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पूर्व पाक पीएम नवाज शरीफ के दामाद गिरफ्तार, मरियम बोलीं- होटल के कमरे का दरवाजा तोड़ घुसी पुलिस
भारत-चीन के बीच मध्यस्थता नहीं करेगा रूस
वहीं, इस सप्ताह भारत और चीन सीमा पर जारी विवाद को हल करने के लिए आठवीं बार सैन्य स्तर की वार्ता कर सकते हैं। हालांकि, पिछले सात दौर की वार्ताओं के बाद भी दोनों देश सीमा विवाद को सुलझाने के लिए किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाए हैं। दूसरी तरफ, रूस ने इस बात खंडन कर दिया है कि वह भारत-चीन के बीच मध्यस्थता कराना चाह रहा है। रूस ने इस बात पर जोर दिया है कि एससीओ फोरम का उपयोग हमेशा सदस्य देशों द्वारा आपसी भरोसे और विश्वास को बनाने के लिए किया जा सकता है।
आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को घेरेंगे पीएम मोदी
इस बैठक में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी मौजूद रहने वाले हैं। ऐसे में पीएम मोदी एक बार फिर से सीमा पार आतंकवाद फैलाने को लेकर पाकिस्तान को घेर सकते हैं। मोदी आतंकवादियों को सहायता, समर्थन और वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए भी इस्लामाबाद पर हमला बोल सकते हैं। गौरतलब है कि भारत को खुद नवंबर के अंत में एससीओ प्रमुखों की बैठक की मेजबानी करनी है। सरकार ने पहले ही कहा है कि वह इस बैठक में इमरान खान को आमंत्रित करेगी। हालांकि, सरकार को अभी यह तय करना है कि बैठक का आयोजन शारीरिक रूप से क्या जाएगा या आभासी माध्यम में।