फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Safdar Awan son-in-law of Nawaz Sharif arrested in Karachi, Maryam Nawaz Sharif gave information

पूर्व पाक पीएम नवाज शरीफ के दामाद गिरफ्तार, मरियम बोलीं- होटल के कमरे का दरवाजा तोड़ घुसी पुलिस

Mon, 19 Oct 2020 09:41 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 19 Oct 2020 09:41 AM IST
विज्ञापन
Pakistan: Safdar Awan son-in-law of Nawaz Sharif arrested in Karachi, Maryam Nawaz Sharif gave information
विपक्षी रैली में मरियम शरीफ और बिलावल भुट्टो - फोटो : PTI

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के दामाद सफदर अवान को कराची में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) की नेता और नवाज की बेटी मरियम नवाज शरीफ ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। अवान की यह गिरफ्तारी पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) की कराची रैली के बाद हुई है। 

विज्ञापन


मरियम ने बताया कि वह लोग कराची के एक होटल में ठहरे हुए थे। इस दौरान पुलिस उनके कमरे का दरवाजा तोड़ते हुए अंदर घुस गई और कैप्टन सफदर अवान को गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि पाकिस्तान में इमरान खान सरकार के खिलाफ जारी प्रदर्शनों में मरियम नवाज ने भाग लिया था। 
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि पाकिस्तान में इमरान सरकार के खिलाफ विपक्ष की आवाज बुलंद है। पाकिस्तान में लगातार इमरान सरकार के खिलाफ रैलियों में जनसैलाब उमड़ रहा है। इससे इमरान खान और पाकिस्तानी सेना की सांसें तेज हो गई हैं।


कराची में हुई रैली में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस रैली में मरियम नवाज ने इमरान सरकार पर जमकर निशान साधा। उन्होंने कहा अगर हम सत्ता में लौटे तो इमरान जेल में होंगे। मरियम नवाज ने रैली में सबसे पहले कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही कहा कि इमरान खान अपनी नाकामी छुपा रहे हैं और लोगों को कह रहे हैं कि घबराना नहीं है।

आपको नवाज शरीफ से सीख लेनी चाहिए: मरियम
मरियम नवाज ने इमरान खान को सत्ता चलाने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि इमरान खान का डर उनके हर शब्द, हर एक्शन और उनके चेहरे पर साफ दिख रहा था। अगर इमरान को सत्ता चलानी नहीं आती है और लोगों के हित में कैसे फैसला करना है। ये करना आपको नहीं आता है, तो आपको नवाज शरीफ से सीख लेनी चाहिए।

बता दें, इमरान खान को सत्ता से बेदखल करने के लिए पाकिस्तान में विपक्षी पार्टी गठबंधन बना रही हैं। पाकिस्तान के अलग अलग हिस्सों में गठबंधन की रैलियां आयोजित की जा रही है। कराची में हुई गठबंधन रैली में 11 विपक्षी पार्टियां शामिल थीं। जिसका नेतृत्व मौलाना फजलुर रहमान कर रहे थे।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed