फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोदी सरकार 2: पीएम मोदी ने अपने आवास पर संभावित मंत्रियों के साथ की चाय पर चर्चा

Thu, 30 May 2019 05:56 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Thu, 30 May 2019 05:56 PM IST
खास बातें

  • राष्ट्रपति भवन में आज शपथ ग्रहण समारोह शाम सात बजे से 8.30 तक।
  • 20 नए चेहरों के साथ 65 मंत्री बनाए जाने की संभावना, बंगाल-यूपी को तवज्जो संभव।
  • जेटली नहीं बनेंगे मंत्री...खराब सेहत का हवाला दिया, गृह, वित्त, रक्षा मंत्रालय पर निगाहें।
  • सोनिया और राहुल समेत आएंगे 8 हजार मेहमान, गैर-भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।
  • बंगाल हिंसा में मारे गए 54 भाजपा कार्यकर्ताओं के परिजन भी आएंगे।

विज्ञापन
Narendra Modi swearing-in ceremony Live updates : pays tribute to Mahatma Gandhi at Rajghat
pm modi - फोटो : Social Media

लाइव अपडेट

05:22 PM, 30-May-2019

कौन-कौन पहुंचे पीएम आवास पर 

अनुराग ठाकुर, गजेंद्र सिंह शेखावत, रीता बहुगुणा, राव इंद्रजीत सिंह, संतोष गंगवार, मनसुख मांडविया, एस जयशंकर, महेंद्रनाथ पांडे,  आर के सिंह, रविशंकर प्रसाद, थावरचंद गहलोत, अर्जुन मुंडा, राज्यवर्धन राठौड़।  
 
05:20 PM, 30-May-2019
पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर भी 7 लोक कल्याण मार्ग (पीएम आवास) पहुंचे। 
 

 
विज्ञापन
04:45 PM, 30-May-2019
अमित शाह भी बनेंगे मंत्री, गुजरात भाजपा अध्यक्ष जीतू वाघानी ने पुष्टि की। मिल सकता है वित्त मंत्रालय। 
 

 
04:45 PM, 30-May-2019
अनुराग ठाकुर पीएम आवास पहुंचे।
 

 
04:34 PM, 30-May-2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मेहमानों का आना जारी है। अनुभवी अभिनेता और निर्माता जितेंद्र भी कार्यक्रम का हिस्सा बनने दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने कहा, 'यह एक एतिहासिक क्षण है। मैं पीएम मोदी का बहुत बड़ा समर्थक और प्रशंसक हूं। मुझे लगता है कि देश अच्छे हाथों में है। मैं अपने देशवासियों के लिए बहुत खुश हूं और मैं इसलिए भी खुश हूं कि मैं खुद आज यहां हूं।'
04:32 PM, 30-May-2019
पीएम आवास पर चाय पर चर्चा शुरू, आमंत्रित किए गए तमाम सांसद पहुंच रहे हैं। यहां मंत्री पद की शपथ लेने वाले सांसदों को बुलाया गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:19 PM, 30-May-2019

अबतक इन सांसदों को आया फोन

राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, रविशंकर प्रसाद, धर्मेंद्र प्रधान, सुषमा स्वराज, अर्जुनराम मेघवाल, निर्मला सीतारमण, प्रकाश जावड़ेकर, मुख्तार अब्बास नकवी, रामविलास पासवान, जीतेंद्र सिंह, पीयूष गोयल, आर के सिंह, बाबुल सुप्रियो, स्मृति इरानी, सदानंद गौड़ा, किरण रिजीजू, संतोष गंगवार, नरेंद्र सिंह तोमर, पुरुषोत्तम रुपाला, रमेश पोखरियाल निशंक, गिरिराज सिंह, राज्यवर्धन राठौर, नित्यानंद राय, वी के सिंह, महेश शर्मा, हरसिमरत कौर बादल, साध्वी निरंजन ज्योति, दिलीप घोष, सत्यपाल सिंह, हर्षवर्धन, जेडीयू के आरसीपी सिंह, कैलाश चौधरी, अर्जुन मुंडा, संजीव बालियान, गजेंद्र सिंह शेखावत, देबश्री चौधरी, श्रीपद नाइक।
 
02:05 PM, 30-May-2019

श्रीपद नाइक: मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह का धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे सरकार का हिस्सा बनाकर एक बार फिर देश की सेवा करने का मौका दिया है। मुझे शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया गया है, मंत्रालय के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। 



 
01:27 PM, 30-May-2019
मनसुख लाल मांडविया ने कहा, 'नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी ने एक बार फिर से मुझमें विश्वास दिखाया है और मुझे इस सरकार का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया है। मैं इन दोनों का बहुत आभारी हूं।' जब उनसे पूछा गया कि क्या वह शपथ लेने के लिए साइकिल पर जाएंगे तो उन्होंने कहा, 'मेरे लिए साइकिल पर जाना कोई फैशन नहीं है। यह मेरा जुनून है। मैं हमेशा साइकिल पर संसद भवन जाता हूं। यह इको फ्रेंडली है। यह ईंधन को बचाती है और आपको शारीरिक तौर पर स्वस्थ रखती है।'
 
01:22 PM, 30-May-2019
रिपब्लिकन पार्टी के नेता रामदास अठावले ने कहा, 'मुझे लगता है कि मोदीजी मंत्री के तौर पर मेरे नाम पर विचार करेंगे। मुझे पूरी आशा है कि इसे लेकर आज मुझे फोन आएगा। राम विलास पासवान, अनुप्रिया पटेल और अरविंद सावंत का नाम सामने आ चुका है। मुझे लगता है कि देश की सेवा करने का मुझे भी मौका मिलेगा।'
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed