फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   narendra modi said we bring governance to every state of india

अरुणाचल प्रदेश के रंग में रंगे मोदी, कहा- ऐसा PM हूं कि यहां आए बिना नहीं रह सकता

Thu, 15 Feb 2018 12:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Feb 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
narendra modi said we bring governance to every state of india
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में दोरजी खांडू स्टेट कन्‍वेंशन सेंटर का उद्घाटन कर इसे राज्य को समर्पित किया। इस सेंटर में सरकार के सभी महत्वपूर्ण विभागों के दफ्तर हैं। इससे राज्य के लोगों को अपने काम के लिए अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि, अरुणाचल एक ऐसा प्रदेश है जहां रग-रग में देशभक्ति और प्यार भरा हुआ है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्रियों पर तंज कसते हुए कहा कि शायद ज्यादा काम होने की वजह से अब तक वो लोग यहां नहीं आ पाते थे। लेकिन मैं एक ऐसा प्रधानमंत्री हूं जो आपके पास आए बिना रह नहीं पाता है।

विज्ञापन


पीएम ने कहा कि अरुणाचल के युवा बैनर लेकर खड़े होते हैं कि 'हमें हिंदी सिखाओ', यह युवा पीढ़ियों की ललक है। प्रदेश में रोड या पुल बन जाता है लेकिन नेताओं के पास उसके उद्घाटन का समय नहीं होता। हमने नया कल्चर बनाया है नेता और प्रधानमंत्री का इंतजार मत करो। काम नहीं रुकना चाहिए। लोकार्पण बाद में हो जाएगा जब नेता को समय मिलेगा। एक कैंपस में दफ्तर बनाया जिससे काम की निर्णायक प्रकिया में आसानी हो जाएगी। मैं भारत सरकार की कंपनियों से कहूंगा कि अरुणचाल में जाकर अपनी मीटिंग करिए। हमने सरकार को हिंदुस्तान के हर कोने में चलाया है। अब पूरा हिंदोस्तान सरकार चला रहा है दिल्ली नहीं।
विज्ञापन


मोरारजी देसाई आखिरी ऐसे पीएम थे जो नॉर्थ-ईस्ट काउंसिल मीटिंग में आए थे। मैं आपके लिए, आपकी वजह से यहां आया हूं। मैंने मंत्रियों से कहा है कि वह हर हफ्ते नॉर्थ-ईस्ट की अलग-अलग जगहों की यात्रा करें। मुझे यहां मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल के शिलान्यास का अवसर मिला है। देश के आरोग्य क्षेत्र में बहुत काम करने की जरुरत है। हम हेल्थ सेक्टर को ताकत देने की दिशा में काम कर रहे हैं। हर तीन लोकसभा सीट में एक मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल बनना चाहिए ताकि लोकल बच्चा वहां पढ़े और उसे अपने क्षेत्र की बीमारियों के बारे में पता हो। हम मेडिकल कॉलेज को दूर-दराज तक ले जाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि भारत के पास पैसों की कमी नहीं हे लेकिन अगर बाल्टी में छेद हो तो पानी भरेगा क्या? हमारे देश में पहले ऐसा ही चला है। उन्होंने बताया कि अकेले अरुणाचल में इस समय 18 हजार करोड़ रुपए की योजनाएं चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed