फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Narendra Modi's four day visit of African countries

पीएम मोदी पांच दिवसीय अफ्रीकी देशों की यात्रा के लिए हुए रवाना

Thu, 07 Jul 2016 06:10 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Thu, 07 Jul 2016 06:10 AM IST
विज्ञापन
Narendra Modi's four day visit of African countries
narendra modi - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दक्षिण अफ्रीकी देशों के पांच दिवसीय यात्रा के रवाना हो गए हैं। इस यात्रा के दौरान वह मोजाम्बिक, दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया और केन्या जाएंगे। जहां वह अफ्रीकी देशों के साथ भारत के आर्थिक संबंधों की मजबूती, पेट्रोलियम, कृषि, समुद्री सुरक्षा में सहयोग बढ़ाने पर जोर देंगे। चीन वहां लगातार अपना दबदबा बढ़ाने का प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन


हाल ही में भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी भी अफ्रीका के कई देशों की यात्राएं करके आए हैं। अफ्रीकी देशों के साथ भारत सालाना 70 अरब डॉलर का व्यापार करता है जबकि चीन का व्यापार 200 अरब डॉलर सालाना पर पहुंच चुका है।

विज्ञापन

कब कहां होंगे प्रधानमंत्री?

Narendra Modi's four day visit of African countries
पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे अपने दो दिवसीय यात्रा पर ताशकंद - फोटो : Twitter

मोजाम्बिक : 7 जुलाई को मोदी मोजाम्बिक की राजधानी मापुटो पहुंचेंगे। वहां राष्ट्रपति फिलिपे न्यूसी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। फिर वहां की संसद जाएंगे। वह उन छात्रों से भी मुलाकात करेंगे जिन्होंने भारत में पढ़ाई की है। भारतीय समुदाय द्वारा आयोजित एक भोज में भी शरीक होंगे। दोनों देशों के बीच दालों की खरीद तथा नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में समझौते होने की संभावना है।

दक्षिण अफ्रीका : आठ और नौ जुलाई को मोदी दक्षिण अफ्रीका में होंगे। इस दौरान वह राष्ट्रपति जैकब जूमा और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे। 
जोहानसबर्ग में प्रवासी भारतीयों के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, पीटरमारित्जबर्ग में उस रेलवे स्टेशन को देखने जाएंगे जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अंग्रेज अफसर ने धक्का देकर ट्रेन से गिरा दिया था। दक्षिण अफ्रीका ने भारत की एनएसजी सदस्यता को लेकर कुछ ऐतराज किए थे। इस लिहाज से मोदी की अफ्रीकी नेताओं से बातचीत पर पूरी दुनिया की नजर रहेगी।

तंजानिया : 10 जुलाई को मोदी तंजानिया में होंगे जहां वह राष्ट्रपति जॉन पोम्बे जोसेफ मागुफुली से साझा हितों और द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के बारे में बातचीत होगी।
केन्या : 11 जुलाई को केन्या की राजधानी नैरोबी पहुंचेंगे जहां उनकी राष्ट्रपति केन्याता से द्विपक्षीय बातचीत होगी। वह नैरोबी विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed