फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   narendra Modi interact with beneficiaries of Pradhanmantri Bhartiya Jan Aushadhi Pariyojna

पीएम नरेंद्र मोदी ने गिनाए औषधि परियोजना के लाभ, बताया- सरकार ने 60 फीसदी कम की दवाओं की कीमत

Thu, 07 Jun 2018 10:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 07 Jun 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
narendra Modi interact with beneficiaries of Pradhanmantri Bhartiya Jan Aushadhi Pariyojna
narendra-modi

 भारतीय औषधि परियोजना और दूसरी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को इससे जुड़े लाभार्थियों के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना के तहत  हमने सुनिश्चित किया है कि देश की जनता को दवाइयां कम से कम कीमतों में मिल सके।  उन्होंने कहा कि उनकी सरकार अच्छी और सस्ती स्वास्थ सेवाएं जो जन-जन तक पहुंचे इसके लिए अच्छे अस्पतालों का निर्माण और डॉक्टरों की सीटें बढ़ाने का काम कर रही है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना और स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। इसदौरान वह देशभर के कई लाभार्थियों से एप के जरिये मुखातिब हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने ये सुनिश्चित करने का प्रयास किया है जन औषधि केंद्रों में दवाइयां 50% से 90% तक कम दाम में मिलें और मुझे यह बताते हुए खुशी हो रहा है कि हम अपने इस मिशन में कामयाब हो रहे हैं।  
विज्ञापन


  यही नहीं प्रधानमंत्री इस एप के जरिए उन लोगों से भी मुखातिब हुए  जिन्हें सरकार द्वारा सस्ते किए गए स्टेंट और घुटना प्रत्यारोपण का लाभ मिला है। प्रधानमंत्री मरीजों के साथ उनके अनुभव और ऑपरेशन पर आए खर्च के बारे में भी बात करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री से बातचीत के दौरान झारखंड के रामगढ़ में हेल्थ स्टोर चला रहे अंजन ने बताया कि वह प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के अंतर्गत मेडिकल स्टोर चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस स्टोर के खोलने के बाद मेडिकल स्टोर खोले जाने में कोई भ्रष्टाटार नहीं हुआ है वहीं चीजें भी काफी पारदर्शी हुई हैं। 

लाभार्थियों से बातचीत करने हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने घुटना प्रत्यारोपण से लेकर स्टेंट तक के आने वाले खर्चों में 60 फीसदी तक की कमी की है। पीएम ने कहा कि भारत में हर साल 1 से डेढ लाख तक घुटनों का प्रत्यारोपण होता है।

 
पीएम ने कहा कि सरकार ने 'आयुष्मान भारत' के तहत देश के हर कोने में 1.5 लाख स्वास्थ एवं कल्याण केंद्र खोलने की योजना बनाई है। इन केंद्रों पर दवाइयों के साथ डाइगोनोस्टिक की सेवा भी मिलेगी।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed