{"_id":"585e1c704f1c1b1864e3cc6a","slug":"narendra-modi-in-maharashtra-to-lay-foundation-for-shivaji-memorial","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी का एलान- 30 दिसंबर के बाद बेईमानों की बर्बादी का वक्त शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी का एलान- 30 दिसंबर के बाद बेईमानों की बर्बादी का वक्त शुरू
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 25 Dec 2016 03:27 AM IST
विज्ञापन
PM नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर दोहराया है कि कालेधन के खिलाफ उनकी जंग जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि 50 दिन पूरे होने के बाद ईमानदार लोगों की तकलीफों का समय खत्म हो जाएगा और उसके बाद बेईमानों की बर्बादी का वक्त शुरू होगा। उन्होंने कहा कि जाली नोट, कालाधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ हमने निर्णायक का बिगुल बजा दिया है। अब यह लड़ाई तब तक नहीं खत्म होगी जब तक हम लड़ाई नहीं जीत जाते।
शनिवार को मुंबई के किनारे अरब सागर में छत्रपति शिवाजी महाराज के भव्य स्मारक के जल पूजन और भूमिपूजन के बाद बांद्रा-कुर्ला कांप्लेक्स स्थित एमएमआरडीए ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करते हुए काली कमाई करने वालों को चेताया। मोदी ने कहा कि नोटबंदी के बाद गोवा में मैने देश की जनता से 50 दिन का समय मांगा था। हमने कहा था कि यह लड़ाई सामान्य नहीं है। देश की जनता ने कष्ट झेले लेकिन मेरा साथ नहीं छोड़ा।
कुछ लोगों को लगता था कि बैंक को पटा लो लेकिन इन काले-गोरे खेल वाले खुद तो गए ही बैंक वालों को भी मरवा दिया। बैंक में पैसे आने के बाद ही खेल शुरू हो गया और एक के बाद एक परतें खुलने लगी। मोदी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बिना तंज कसा कि जिन्हें वह अशिक्षित समझते हैं वह उनके बहकावे में नहीं आया।
विज्ञापन
70 साल तक जिन्होंने मलाई खाई उन्होंने इस निर्णय के खिलाफ पूरी ताकत लगा दी। किसी ने कोई कसर नहीं छोड़ी जिससे जितना हो सका उतनी ताकत लगाई। लेकिन, सफल नहीं हुए। यदि कोई सोचता है कि पहले की तरह कोई रास्ता निकल आएगा तो उन्हें यह पता होना चाहिए कि सरकार बदल चुकी है।

जल्द ही सच साबित होगा जीएसटी
नरेंद्र मोदी
बेईमानों संभल जाओ, फांसी पर नहीं चढ़ाएगे
पीएम मोदी ने बेईमानों को चेतावनी दी कि संभल जाएं। हम उन्हें फांसी पर नहीं चढ़ाएंगे। सही रास्ते पर लौटो और देश के कानून को स्वीकार करो। हर नागरिक की तरह आप भी सुखचैन से रहोगे। यह सरकार आपको तबाह करने के लिए नहीं है लेकिन गरीबों का हक मारने वालों को बक्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा कि साफ सुथरा प्रशासन, विश्वास का वातावरण और नियमों का समान होना चाहिए। देश की जनता का मिजाज बदल गया है। अगर मोदी से न डरो तो उन सवा सौ करोड़ लोगों से डरना पड़ेगा जो कालेधन के खिलाफ मुहिम में सेनापति बनकर खड़े हुए हैं।
शिवाजी ने समुद्र की ताकत को पहचाना
मुंबई में छत्रपति शिवाजी स्मारक के भूमिपूजन के बाद पीएम मोदी ने कहा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा स्मारक होगा। मोदी ने शिवाजी महाराज के जल प्रबंधन की तारीफ की और कहा कि मुद्रा नीति, सामुद्रिक सुरक्षा को उन्होंने पहचाना और नौसेना गठित कर अरब सागर में कब्जा कर चुके पुर्तगालियों को खदेड़ा।
उन्होंने कहा कि महापुरुषों की पहचान सिर्फ उनके किसी एक कार्य से नहीं हो सकती। इसी तरह छत्रपति शिवाजी का जीवन घोड़ा, तलवार, हार और जीत से परे हैं। भगवान राम की शिवाजी से तूलना करते हुए मोदी ने कहा कि उन्होंने श्री राम की तरह गरीबों और किसानों को संगठित कर युद्ध के लिए तैयार किया।

मुंबई में एक लाख छह हजार करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ
मोदी वाराणसी
- फोटो : self
मुंबई में एक लाख छह हजार करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ
आगामी फरवरी में 39 हजार करोड़ रुपये के सालाना बजट वाली मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी ) के चुनाव होने वाले हैं। इसके मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई वासियों को विकास का भी तोहफा दिया। मुंबई में मोदी ने एक लाख 11 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का शुभारंभ किया।
इसमें मेट्रो रेल परियोजना से लेकर मुंबई ट्रांस हार्बर, एमयूटीपी -3 आदि शामिल हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 70 साल में कांग्रेस ने उपनगरीय रेल सेवा के माध्यम से 70 लाख लोगों के यात्रा की सुविधा प्रदान की लेकिन 200 किमी मेट्रो रेल नेटवर्क बनाया जाएगा जिसमें 90 लाख यात्री सफर कर सकेंगे।
भारत में कई किले लेकिन दुर्भाग्य है कि हम ताज महल से आगे नहीं बढ़ पाए
पीएम ने कहा कि ताज महल का नाम सुनकर दुनियाभर के लोगों को लगता है कि जाना चाहिए। दरअसल, दुनिया में जहां भी पुरातन जीवन व्यवस्थाएं हैं उन देशों के टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए ऑईकॉनिक चीजें महत्वपूर्ण होती है। भारत में हमारे राजा-महाराजाओं ने हर इलाके में किले और भवन बनवाएं हैं जिसकी अपनी विशेषताएं हैं।
लेकिन, दुर्भाग्य से हम ताज महल से बाहर नहीं निकल पाए। पीएम मोदी ने कहा कि किलों से टूरिज्म का माहौल बनाए शिवाजी के बनवाए गए किलों से इसकी शुरुआत होनी चाहिए। इसके लिए वह खुद पुरातत्व विभाग से कहेंगे।