फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Narendra Modi has visited 84 countries on which government spent rupees 1484 crores

1,484 करोड़ रुपये खर्च हुए पीएम मोदी की विदेश यात्राओं पर: सरकार

Fri, 20 Jul 2018 10:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 20 Jul 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
Narendra Modi has visited 84 countries on which government spent rupees 1484 crores

सरकार के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जून 2014 से की गई 84 देशों की यात्रा के दौरान चार्टर्ड फ्लाइट्स, विमानों के रखरखाव और हॉटलाइन सुविधाओं पर 1484 करोड़ रुपये खर्च किए गए। मोदी के विदेश यात्रा व्यय का विवरण राज्यसभा में विदेश मामलों के राज्य मंत्री वीके सिंह ने साझा किया है। आंकड़ों के मुताबिक, 15 जून 2014 से 10 जून 2018 तक प्रधानमंत्री के विमान के रखरखाव पर कुल 1088.42 करोड़ और चार्टर्ड फ्लाइट्स पर 387.26 करोड़ रुपये खर्च किए गए। मई 2014 से मोदी 42 विदेश यात्राओं के तहत 84 देशों का दौरा कर चुके हैं।

विज्ञापन


डाटा के अनुसार प्रधानमंत्री के एयरक्राएफ्ट का रख-रखाव करने में 1088.42 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं। 15 जून 2014 से 10 जून 2018 तक चार्टर्ड फ्लाइट्स में 387.26 करोड़ रुपए का खर्चा हो चुका है। वहीं हॉटलाइन सुविधा पर 9.12 करोड़ का खर्चा आया है।
विज्ञापन


मोदी ने मई 2014 में प्रधानमंत्री कार्यालय संभालने के बाद अपनी 42 विदेश यात्राओं के दौरान 84 देशों की यात्रा की है। सिंह द्वारा मुहैया करवाई गई जानकारी में 2017-18 और 2018-19 के दौरान हॉटलाइन सुविधाओं में हुए खर्च की जानकारी नहीं दी गई है। इसके अलावा 2018-19 के दौरान उपयोग की गईं चार्टर्ड फ्लाइट्स के खर्च का ब्यौरा भी शामिल नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह के जवाब के अनुसार प्रधानमंत्री ने 2015-16 के दौरान 24 देशों की, 2017-18 के दौरान 19 और 2016-17 के दौरान 18 देशों की यात्रा की है। 2014-15 के दौरान मोदी ने 13 देशों की यात्रा की थी। जिसमें प्रधानमंत्री के तौर पर जून 2014 में पहली विदेश यात्रा भूटान की थी। 2018 में उन्होंने 10 देशों की यात्रा की जिसमें आखिरी पिछले महीने की चीन की थी। 


विदेशी गंतव्यों के दौरान चार्टर्ड फ्लाइट का खर्च 2014-15 के दौरान 93.76 करोड़ रुपए था जो 2015-16 के दौरान बढ़कर 117 करोड़ रुपए हो गया। वहीं 2016-17 के दौरान यह खर्च 76.27 करोड़ रुपए था और 2017-18 के दौरान चार्टर्ड फ्लाइट का 99.32 करोड़ रुपए रहा। सिंह ने कहा, इस अवधि के दौरान राजनयिक पहुंच (साल 2014 के बाद) में कई ऐसे देश शामिल हैं जहां भारत सरकार के मुखिया पहली बार गए हैं। इन यात्राओं की वजह से भारत को कई विदेशी साझेदार मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed