{"_id":"58eaf4e34f1c1b081a5b82a9","slug":"narendra-modi-government-asks-all-ministers-to-submit-their-achievements-that-have-benefitted-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी ने मंत्रियों से मांगा रिपोर्ट कार्ड, कहा 5-5 उपलब्धियों का ब्योरा गिनाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मोदी ने मंत्रियों से मांगा रिपोर्ट कार्ड, कहा 5-5 उपलब्धियों का ब्योरा गिनाएं
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Mon, 10 Apr 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी और वैंकेया नायडू
मोदी सरकार ने अपने मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों से उनकी पांच उपलब्धियों का ब्योरा देने के लिए कहा है जिससे जनता को फायदा पहुंचा हो। इसके अलावा उनसे तुलनात्मक आंकड़े भी मांगे गए हैं जिससे ये पता चले की भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद पार्टी ने कितना विकास किया है।
विज्ञापन
ये पत्र सूचना और प्रसारण मंत्री वैंकेया नायडू ने भेजा है। पत्र के मुताबिक इन आंकड़ों और उपलब्धियों को एक पुस्तिका का रूप दिया जाएगा, जिसे 26 मई से पहले प्रकाशित किया जाएगा। आपको बता दें कि 3 साल पहले इसी दिन नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण किया था।
विज्ञापन
वैंकेया नायडू ने पत्र में मंत्रियों से कहा है कि वे तीन पृष्ठों में जानकारियों को भेजें। पत्र में कहा गया है कि मंत्री अपनी 5 उपलब्धियां बताएं जिनसे जनता को फायदा पहुंचा हो। इसके अलावा 2014 से 2017 के बीच महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और योजनाओं का तुलनात्मक आंकड़ा दें, जैसे 2014 में कितने बिजली कनेक्शन थे, 2017 में कितने हैं?
विज्ञापन
पत्र में मंत्रियों से प्रक्रिया, नीति, कामकाज , कार्यक्रमों समेत मंत्रालय की ओर से पेश सुधारों की जानकारी देने के अलावा उनकी दो मुख्य सफलता की कहानी भी बताने के लिए कहा गया है।
आपको बता दें कि 26 मई को केंद्र की मोदी सरकार के तीन साल पूरा होने वाले हैं।