{"_id":"5896f88f4f1c1b4a40e83a6c","slug":"narendra-modi-describe-vikas-means-in-aligarh-rally","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'SCAM' के बाद मोदी ने बताया 'विकास' का मतलब, जानें क्या कहा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'SCAM' के बाद मोदी ने बताया 'विकास' का मतलब, जानें क्या कहा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 06 Feb 2017 10:19 AM IST
विज्ञापन
मोदी( फाइल फोटो)
- फोटो : SELF
उत्तर प्रदेश में चुनावी अभियान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अलीगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश, मायावती, राहुल और दूसरे राजनीतिक दलों पर जमकर प्रहार किए।
नरेंद्र मोदी ने कहा, साल 2014 के चुनाव के दौरान भी मैं यहां आया था। लेकिन, उस दौरान भीड़ कम थी। आज यहां दूर-दूर तक लोग दिखाई दे रहे हैं। इससे साफ संकेत मिलता है कि इस बार उत्तर प्रदेश में बीजेपी की आंधी आई है।
मोदी ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बीजेपी की आंधी से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री घबड़ा गए हैं। अब वह सहारा खोज रहे हैं कि किसी भी तरह बच जाएं। लेकिन जनता अब किसी को माफ करने वाली नहीं है।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी ने 'विकास' को भी अलग तरह से परिभाषित किया। उन्होंने 'विकास' का अर्थ समझाते हुए कहा कि 'वि' का मतलब विद्युत, 'का' का कानून और 'स' का मतलब सड़क है।

Trending Videos
SCAM का मतलब बताया था
मोदी
बताते चलें कि इससे पहले शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ पहुंचे थे। वहां उन्होंने 'SCAM' का मतलब समझाया था। उन्होंने कहा था कि s का मतलब सपा, C का मतलब कांग्रेस, A का मतलब अखिलेश, M का मतलब मायावती है।
वहां भी नरेंद्र मोदी ने गठबंधन पर प्रहार करते हुए कहा था कि जो कांग्रेस खाट पर है, अखिलेश ने उसका सहारा लिया है। वहीं, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि जो लोग 27 साल यूपी बेहाल का नारा लगाया था वही अब उनके साथ हो लिए हैं।