{"_id":"660595d7895e6ed319014139","slug":"narendra-modi-bill-gates-meeting-updates-microsoft-artificial-intelligence-climate-change-know-more-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narendra Modi Bill Gates: 'बच्चा आई-AI दोनों बोलता है'; PM और माइक्रोसॉफ्ट चीफ के बीच जलवायु-ड्रोन पर भी चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Narendra Modi Bill Gates: 'बच्चा आई-AI दोनों बोलता है'; PM और माइक्रोसॉफ्ट चीफ के बीच जलवायु-ड्रोन पर भी चर्चा
Thu, 28 Mar 2024 09:37 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Thu, 28 Mar 2024 09:37 PM IST
विज्ञापन
बिल गेट्स और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात
- फोटो : ani
Narendra Modi Bill Gates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और माइक्रोसॉफ्ट चीफ बिल गेट्स की मुलाकात सुर्खियों में है। दोनों के बीच दुनिया के कई अहम मुद्दों पर संवाद हुआ है। बिल गेट्स पीएम मोदी से मिलने उनके आधिकारिक आवास लोक कल्याण मार्ग पर पहुंचे थे। अमेरिकी दिग्गज बिल गेट्स से मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जलवायु परिवर्तन और ड्रोन के इस्तेमाल में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से बात की है। पीएम मोदी ने बिल गेट्स से चर्चा के दौरान हल्के-फुल्के अंदाज में भारत के नौनिहालों की प्रतिभा का भी परिचय दिया। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि भारत में पैदा होने वाला बच्चा आई (मां) और एआई दोनों बोलता है।
पीएम मोदी ने मां और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का जिक्र किया
बता दें की पीएम मोदी नवजात बच्चे की पुकार 'मां' का जिक्र करते हुए इसे रोचक अंदाज में एआई यानी कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जोड़ रहे थे। मराठी भाषा में मां को पुकारने के लिए आई कहा जाता है। तकनीक के नजरिए से देखें तो भारत दुनिया का सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार है। यहां के नौनिहालों और प्रतिभाशाली बच्चों का टैलेंट दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बना चुका है।
विज्ञापन
दुनिया के कई अहम मुद्दों पर दो दिग्गजों की दिलचस्प बातचीत
पीएम मोदी और माइक्रोसॉफ्ट चीफ की मुलाकात से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देश-दुनिया को प्रभावित करने वाले समसामयिक मुद्दों पर विस्तार से चर्ता हुई है। दोनों की मुलाकात की वीडियो शुक्रवार को रिलीज किए जाने की खबर है। दोनों की मुलाकात के अंश को दिखाती वीडियो क्लिप में प्रधानमंत्री मोदी और बिल गेट्स डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और जलवायु परिवर्तन से निपटने के प्रयासों पर भी चर्चा करते हुए नजर आए।

Full interaction between Bill Gates and PM Modi from the PM’s residence will be played out at 9am tomorrow. https://t.co/pcv6pOkmsg
— ANI (@ANI) March 28, 2024